लाइव न्यूज़ :

यूपी: पूरे राज्य के कई हिस्सों में आज और कल हो सकती है तेज बारिश, आंधी-ओलावृष्टि की भी है संभावना, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

By आजाद खान | Updated: April 1, 2023 09:40 IST

इससे पहले दिल्ली में भी खराब मौसम देखने को मिला था और यहां पर गुरुवार शाम को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई थी। यहां पर मौसम इतना खराब हो गया था कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 22 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि यहां आज और कल तेज बारिश हो सकती है। यही नहीं आईएमडी ने आंधी-ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

लखनऊ: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम के लिए एक हाई अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि राज्य के कई शहर और जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए आईएमडी ने कहा है राज्य में आज और कल खराब मौसम रह सकते है और आंधी और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हो सकती है। 

विभाग ने बताया कि हाल में ही हुई बारिश के कारण फसलें काफी बर्बाद हुए है, ऐसे में बेमौसम हुए बारिश ने राज्य के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि इससे पहले खराब मौसम के कारण दिल्ली में कई फ्लाइट के रूट को बदला गया है। 

आईएमडी ने क्या कहा है

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश में आज और कल यानी रविवार को गरजन के साथ भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने यह भी बताया है कि बारिश के दवाएं भी ठंडी हो गई है। ऐसे में राज्य के कई इलाकों में ठंड भी महसूस किए जा रहे है। 

इस पर बोलते हुए आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश ने कहा है कि हम इस बदलते मौसम पर नजर रख रहे है और जैसे ही मौसम के खराब होने का अंदेशा लग रहा है, हम किसानों को और जनता को मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए इस पर अपडेट दे रहे है। 

इससे पहले दिल्ली में भी मौसम हुआ था खराब

बता दें कि इससे पहले गुरुवार शाम को दिल्ली में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई थी। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, देश की राजधानी में मौसम इतना खराब हो गया है कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 22 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट करना पड़ा था। 

दिल्ली हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, खराब मौसम के कारण रात के करीब 8:20 मिनट पर कुल 22 उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है। उनके अनुसार, ऐसे में कुल 11 फ्लाइट्स को लखनऊ, आठ को जयपुर, एक को देहरादून, एक को अहमदाबाद और एक को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया था।  

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया