लाइव न्यूज़ :

ऑटो चालक ने बेटे से कहा था- 'मुझे सम्मान नहीं मिलता', पिता के लिए बेटा बन गया सैन्य अधिकारी

By राजेश जोशी | Updated: June 14, 2020 08:33 IST

भारतीय सेना में अधिकारी बने धवन ने बताया ऑटो चालक को कोई भी सम्मान भरी नजरों से नहीं देखता है लिहाजा पिताजी ने हमसे कहा कि वे कुछ ऐसा करें जिससे हर कोई उनके पिता का सम्मान करे.

Open in App

देहरादून। 14 जून भारतीय सेना में शामिल होना अपने-आप में गर्व की बात है, वहीं सैन्य अधिकारी बनने या सेना का किसी भी तरह से अंग बनने में जो सम्मान हमारा समाज देता है वह किसी अन्य नौकरी में नहीं. वर्दी को जो सम्मान मिलता है वह किसी और पेशे में नहीं है. यह कहना है सैन्य अधिकारी बने महाराष्ट्र के धवन सार्थक शशिकांत का. भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में हर साल कुछ न कुछ खास होता है. यहां से सैन्य प्रशिक्षण लेकर देश की सेवा का जूनून लिए कैडेट जब अंतिम पड़ाव पार करते हैं तो उनकी जुबां पर उनके परिवार द्वारा उनके लिए किया गया समर्पण सामने आ ही जाता है.

शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर के ऑटो चालक के बेटे धवन सार्थक शशिकांत ने हालांकि अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से सेना में शामिल होने का अवसर प्राप्त किया, लेकिन वे इसका श्रेय अपने पिता और अन्य परिजनों को देते हैं. पासिंग आउट परेड के दौरान एक मुलाकात में धवन ने बताया कि उनके पिता लगभग 30 वर्षों से परिवार का भरण-पोषण ऑटोरिक्शा चलाकर कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब वे अपनी माध्यमिक की पढ़ाई पूरी कर रहे थे और साथ ही एनडीए की प्रवेश परीक्षा की भी तैयारी कर रहे थे इसी दौरान एक कार दुर्घटना में उनकी मां का निधन हो गया. मां की मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा लेकिन मेरे पिताजी ने हमारी अच्छी परवरिश और पढ़ाई में अपने दुख को हमारे सामने नहीं आने दिया और न ही उन्होंने हमें उस दुर्घटना के बाद मां की कमी का अहसास कभी होने दिया.

वे दिन में अपने काम पर निकलकर जहां पिता का फर्ज निभाते वहीं रात को मां का. उन्होंने मां के गुजर जाने के बाद और भी जिम्मेदारी से मेहनत करते हुए हम बच्चों की खातिर जीवन में बहुत सारे कष्ट उठाए. धवन ने बताया ऑटो चालक को कोई भी सम्मान भरी नजरों से नहीं देखता है लिहाजा पिताजी ने हमसे कहा कि वे कुछ ऐसा करें जिससे हर कोई उनके पिता का सम्मान करे. इसी दौरान पढ़ाई करते हुए मैंने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर पिता के सपनों को पूरा करने की ठानी. यही कारण है कि मैंने औरंगाबाद में सर्विसेज प्रिपेटरी स्कूल (एसपीएस) में अध्ययन करते हुए महाराष्ट्र कैडेट कॉर्पस (एमसीसी) में प्रवेश लिया. धवन ने बताया कि इसी इरादे से मैंने कड़ी मेहनत की और पहले ही प्रयास में एनडीए की प्रवेश परीक्षा पास कर ली. हालांकि इस खुशनुमा माहौल के बीच आज धवन के चेहरे पर अपनी मां को दुर्घटना में खोने का गम साफ झलक रहा था और यह गम उनकी जुबान पर भी आ गया और वे बोले यदि आज मां जिंदा होती तो मुझे वर्दी में देखकर कितना खुश होती. धवन ने बताया उनके पिता अब कहते हैं कि मेरे बेटे ने उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप