लाइव न्यूज़ :

आईआईटी नए उभरते, महत्वाकांक्षी भारत के प्रतिनिधि हैं : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:11 IST

Open in App

तिरुपति, चार मार्च भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों को नए उभरते और महत्वाकांक्षी भारत का प्रतिनिधि बताते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश को ‘विश्व गुरू’ की अपनी पहचान फिर हासिल करनी होगी और एक बार फिर ज्ञान व शिक्षा का केंद्र बनना होगा।

उप राष्ट्रपति ने कहा, “यह एक मौजूदा चुनौती है। ऐसी चुनौती जिसे हमें ज्यादा परिश्रमी और स्मार्ट तरीके से काम करने वाला बनाना चाहिए। एक चुनौती जिससे हमें अपनी क्षमताओं का अहसास होना चाहिए और नियमित अभ्यास और दुनिया में श्रेष्ठ शिक्षण पद्धतियों को अपनाकर नए सिरे से परिभाषित करने वाला बनाना चाहिए।”

नायडू ने बृहस्पतिवार को ‘संस्थान दिवस’ के मौके पर आईआईटी-तिरुपति के कर्मचारियों और छात्रों से यहां संवाद किया।

उन्होंने कहा, “आईआईटी उभरते और महत्वाकांक्षी भारत की छवि का प्रतिनिधित्व करता है। यह वो भारत है जो जीवन में बदलाव लाने के लिये नए अवसर तलाश रहा है।”

उन्होंने कहा, “यह वो भारत है जो आत्मनिर्भरता की अपनी मूल क्षमता का फिर से इस्तेमाल कर रहा है। यह वह भारत है जो दुनिया में अपनी वास्तविक जगह हासिल करने के लिये प्रतिबद्ध है।”

उप राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में सुधार करके ही इस सपने को साकार किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो