लाइव न्यूज़ :

आईआईटी रूड़की के स्थापना के 175 वर्ष पूरे

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:47 IST

Open in App

(गुंजन शर्मा)

रूड़की, 25 नवंबर अंग्रेजों के शासन के समय 1847 में पहले इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने वाले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने बृहस्पतिवार को अपनी स्थापना के 175 साल पूरे किये।

संस्थान ने 175वें स्थापना दिवस पर दो प्रमुख परियोजनाएं शुरू कीं। इसमें राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग अभियान के तौर पर 1.3 पेटा एफएलओपीएस सुपरकंप्यूटिंग इकाई और एससीएडीए-आधारित स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली, जो परिवहन, पानी और कचरे के लिए एकीकृत निगरानी विश्लेषण और नियंत्रण केंद्र स्थापित करेगा।

संस्थान ने आईआईटी रुड़की के आसपास स्थित उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) को जोड़कर अपनी अनुसंधान पहल शुरू किया। इसके तहत स्कूली बच्चों को आईआईटी रुड़की आने के लिए आमंत्रित करके ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ाया दिया जाएगा। उनके साथ आदान प्रदान किये जाने वाले विषयों में यह भी शामिल होगा कि भविष्य कैसा हो सकता है और वे करियर की किन संभावनाओं का पता लगा सकते हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘आईआईटी रुड़की न केवल अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, बल्कि समाज और राष्ट्र के व्यापक हित के लिए अकादमिक-उद्योग संबंधों को भी बढ़ावा दिया है। नवीनतम एनआईआरएफ रैंकिंग में, आईआईटी रुड़की ने अपनी समग्र रैंक में सुधार किया है और नौवें से सातवें स्थान पर आ गया है। वास्तुकला श्रेणी में, इस वर्ष आईआईटी रुड़की को देश में पहला स्थान मिला है।’’

आईआईटी रुड़की निदेशक अजीत के चतुर्वेदी ने उत्तराखंड और रुड़की के 200 किलोमीटर के दायरे में पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ स्थित सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को ज्ञान निर्माण और अनुसंधान एवं विकास संबंधित गतिविधियां साझा करने के लिए हाथ मिलाने का आह्वान किया।

इस संस्थान को पहले रुड़की कॉलेज के रूप में जाना जाता था। संस्थान को 1847 में अंग्रेजों के शासन काल में पहले इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया था। नवंबर 1949 में, इसे स्वतंत्र भारत के पहले इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा