लाइव न्यूज़ :

IIT के शोधकर्ता तैयार करेंगे ‘गांधीपीडिया’, ऑनलाइन पढ़ने को मिलेंगी बापू की लिखी 100 कृतियां

By भाषा | Updated: November 29, 2019 12:53 IST

संस्थान ने कहा कि पहले चरण में महात्मा गांधी द्वारा लिखी गईं 40 से अधिक पुस्तकों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और उन्हें क्रमबद्ध किया जाएगा। साथ ही इनके कुछ भागों को ट्वीट भी किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘गांधीपीडिया’ गांधी द्वारा लिखी गई पुस्तकों, पत्रों एवं भाषण का ऑनलाइन संग्रह होगा। आईआईटी खड़गपुर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस पूरी परियोजना को कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) की मदद से पूरा किया जाएगा।

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) और दो आईआईटी, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘गांधीपीडिया’ तैयार करने के लिए साथ काम करेंगे।

‘गांधीपीडिया’ गांधी द्वारा लिखी गई पुस्तकों, पत्रों एवं भाषण का ऑनलाइन संग्रह होगा।

आईआईटी खड़गपुर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस पूरी परियोजना को कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) की मदद से पूरा किया जाएगा।

संस्थान ने कहा कि पहले चरण में महात्मा गांधी द्वारा लिखी गईं 40 से अधिक पुस्तकों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और उन्हें क्रमबद्ध किया जाएगा। साथ ही इनके कुछ भागों को ट्वीट भी किया जाएगा।

बयान में कहा गया, “इस पुस्तकों का प्रयोग महात्मा गांधी के सामाजिक नेटवर्क को फिर से संगठित करने के लिए किया जाएगा, इनमें वे लोग भी शामिल होंगे जिन्होंने उन्हें प्रभावित किया और जिन लोगों को उन्होंने प्रभावित किया।”

आईआईटी खड़गपुर ने कहा कि पहला चरण अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद चार और चरण होंगे जिन्हें मार्च, 2024 तक पूरा किया जाएगा।

एनसीएसएम और आईआईटी खड़गपुर के अलावा इस परियोजना में आईआईटी गांधीनगर भी शामिल होगा।

एनसीएसएम संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाला एक स्वायत्त संस्थान हैं। आईआईटी खड़गपुर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक अनिमेष मुखर्जी ने कहा कि महात्मा गांधी की किताब ‘सच के साथ मेरे प्रयोग’ को उनके सामाजिक नेटवर्क को पुन: जोड़ने के लिए सबसे पहले इस्तेमाल किया जाएगा।

परियोजना की अगुवाई कर रहे मुखर्जी ने बताया कि महात्मा गांधी के पत्रों एवं भाषणों सहित उनकी कुल 100 कृतियां पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी।

टॅग्स :महात्मा गाँधीगाँधी जयंतीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस