लाइव न्यूज़ :

पूर्व छात्र की आर्थिक मदद से आईआईटी मद्रास में बनेगी विशेष अध्ययन पीठ, वेदों में विज्ञान और टेक्नोलॉजी की होगी खोज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 09:30 IST

इस अध्ययन पीठ के लिए आर्थिक मदद संत राजिंदर सिंह जी महाराज उपलब्ध कराएंगे। राजिंदर सिंह आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र हैं।

Open in App

भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के मानविकी और सामाजिक विज्ञान संकाय में "वेदों में उपस्थित विज्ञान और तकनीक की भारतीय विरासत" के लिए एक विशेष संस्कृत अध्ययन पीठ की स्थापना होगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ये अध्ययन पीठ का विशेष ध्यान  संस्कृत भाषा से जुड़े शोध पर होगा।

इस अध्ययन पीठ के लिए आर्थिक मदद संत राजिंदर सिंह जी महाराज उपलब्ध कराएंगे। राजिंदर सिंह आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र हैं। आईआईटी के अनुसार राजिंदर सिंह साइंस ऑफ स्प्रिचुअलिटी एंड सावन कृपाल रुहानी मिशन के प्रमुख हैं।

आईआईटी मद्रास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि राजिंदर सिंह ने इस अध्ययन पीठ के लिए 90 लाख रुपये का चंदा दिया है। इस राशि से वैदिक और संस्कृति साहित्य से जुड़े अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। आईआईटी के अधिकारी ने कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल करके वेदों में विज्ञान और तकनीक की गवेषणा की जाएगी। 

रिपोर्ट के अनुसार राजिंदर सिंह आईआईटी को ये आर्थिक मदद दो किस्तों में देंगे। पहली राशि एक मुश्त 75 लाख रुपये होगी और उसके बाद चार सालों तक हर साल 15 लाख रुपरये की एक वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस अध्ययन पीठ की अध्यक्षता संपदानंदा मिश्रा करेंगे। संपदा मिश्रा श्री अरविंदो फाउंडेशन फॉर इंडियन कल्चर के संस्कृत विशेषज्ञ हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर