लाइव न्यूज़ :

आईआईटी इंदौर ने बाहरी विद्यार्थियों के लिए खोले अपनी अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के किवाड़

By भाषा | Updated: November 1, 2021 12:23 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), एक नवंबर इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने ज्ञान-विज्ञान के प्रसार के लिए अपनी अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के किवाड़ अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए खोलने का फैसला किया है।

आईआईटी इंदौर के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 की महामारी को देखते हुए अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी फिलहाल वर्चुअल माध्यमों से इन प्रयोगशालाओं का लाभ ले सकेंगे।

आईआईटी इंदौर के संसाधन सृजन विभाग के अधिष्ठाता (डीन) प्रोफेसर आनंद पारे ने बताया, "हमने अपनी प्रयोगशालाओं को अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए खोलने के कार्यक्रम के तहत प्रायोगिक शिक्षा का ऐसा खाका तैयार किया है जो कई विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम के मुताबिक है।"

पारे ने बताया कि आईआईटी इंदौर की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से वर्चुअल माध्यमों के जरिये जुड़ने वाले विद्यार्थी प्रयोगों को वास्तविक समय में संपन्न होते देख सकेंगे। अधिष्ठाता ने बताया कि दोतरफा संवाद के इस सत्र में विद्यार्थी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस सत्र के जरिये प्रयोगों से अध्ययन को लेकर विद्यार्थियों की क्षमता बढ़ेगी और वे किसी प्रयोग की अवधारणा से लेकर इसके नतीजों के विश्लेषण तक के गुर सीख सकेंगे।

पारे ने बताया कि आईआईटी इंदौर के वर्चुअल प्रयोगशाला सत्र में सफल विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से एक ई-प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब