लाइव न्यूज़ :

अगर आप नास्तिक हो तो सर्टिफिकेट की क्या जरूरत है, ईश्वर, जाति और धर्म को मानना या न मानना निजी मामलाः कोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 15:14 IST

टोहाना निवासी रवि कुमार नास्तिक ने हरियाणा सरकार के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें तहसीलदार द्वारा जारी नो कास्ट, नो रिलीजन, नो गॉड सर्टिफिकेट को रद करने का आदेश दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा कि वह जातिहीन समाज में विश्वास रखता है। वह अनुसूचित जाति से है लेकिन सरकार द्वारा अनुसूचित जाति को मिलने वाले लाभ व आरक्षण का लाभ नही लेना चाहता।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अलह मामला आया। हरियाणा के एक युवक ने याचिका दायर कर कहा कि मुझे आप सरकार से नास्तिक होने का सर्टिफिकेट दिला दीजिए।

उसने याचिका में कहा कि उसे हरियाणा सरकार से नो जाति, नो धर्म, नो ईश्वर सर्टिफिकेट दिलाया जाए। इस पर सुनवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सवाल किया कि अगर आप नास्तिक हो तो प्रमाण पत्र की क्या जरूरत है। भगवान, जाति और धर्म को मानना या न मानना किसी भी व्यक्ति का प्राइवेट मामला है।

पूरे मामले में दिलचस्‍प बात यह है कि युवक को तहसीलदार ने यह सर्टिफिकेट जारी कर दिया था और इसे बाद में सरकार ने खारिज कर दिया था। टोहाना निवासी रवि कुमार नास्तिक ने हरियाणा सरकार के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें तहसीलदार द्वारा जारी नो कास्ट, नो रिलीजन, नो गॉड सर्टिफिकेट को रद करने का आदेश दिया गया था।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा कि वह जातिहीन समाज में विश्वास रखता है। वह जाति, धर्म व किसी भी भगवान में विश्वास नहीं रखता। वह अनुसूचित जाति से है लेकिन सरकार द्वारा अनुसूचित जाति को मिलने वाले लाभ व आरक्षण का लाभ नही लेना चाहता।

रवि कुमार के अनुसार सभी लोग एक समान हैं तो जाति विशेष  को लाभ क्यों दिया जा रहा है। मैं जाति व धर्म मुक्त समाज का पक्षधर हूं। इसके लिए मैंने लंबी लड़ाई के बाद तहसीलदार से नो कास्ट, नो रिलीजन, नो गॉड सर्टिफिकेट जारी करवाया था।

टोहाना के तहसीलदार ने 24 अप्रैल 2019 को उसको यह प्रमाण पत्र जारी किया था, लेकिन 4 मई 2019 को सरकार ने यह प्रमाण पत्र रद कर दिया था। याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट से आग्रह किया कि वह सरकार को आदेश दे कि उसको नो कास्ट, नो रिलीजन, नो गॉड सर्टिफिकेट जारी करे। सुनवाई के दौरान बेंच ने भी माना कि राज्य अपने नागरिकों को जाति, धर्म की स्वतंत्रता देता है।

 

टॅग्स :हाई कोर्टपंजाबहरियाणामनोहर लाल खट्टरचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन