लाइव न्यूज़ :

अगर हम आपस में ही लड़ते रहेंगे तो फिर आरएसएस और भाजपा से कैसे लड़ेंगे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद बोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2021 21:31 IST

‘‘जब समय आएगा तो हम बता देंगे हमारा अध्यक्ष कौन हैं। फिलहाल सोनिया जी हमारी अध्यक्ष हैं और अगर कोई कोई बदलाव होगा तो आपको बताया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को आरएसएस और भाजपा से लड़ना है। आरएसएस और भाजपा से लड़िये और फिर अपने मतभेदों को को दूर करिये।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी नेताओं को पहले आरएसएस और भाजपा से लड़ना चाहिए और फिर अपने मतभेदों को दूर करना चाहिए।

उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से संगठन में व्यापक बदलाव की मांग से जुड़े विवाद की पृष्ठभूमि में की है। खुर्शीद ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘जब समय आएगा तो हम बता देंगे हमारा अध्यक्ष कौन हैं। फिलहाल सोनिया जी हमारी अध्यक्ष हैं और अगर कोई कोई बदलाव होगा तो आपको बताया जाएगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को आरएसएस और भाजपा से लड़ना है। खुर्शीद ने कहा, ‘‘अगर हम आपस में ही लड़ते रहेंगे तो फिर आरएसएस और भाजपा से कैसे लड़ेंगे। पहले आरएसएस और भाजपा से लड़िये और फिर अपने मतभेदों को को दूर करिये।’’

नवजोत सिद्धू के सलाहकारों की टिप्पणी पर कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए: भाजपा नेता

भाजपा महासचिव तरुण चुग ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस को अपनी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों द्वारा पाकिस्तान पर की गई हालिया विवादास्पद टिप्पणियों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू के सलाहकारों द्वारा दिए गए बयान उसी तरह हैं जैसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा द्वारा भारत के खिलाफ दिए जाते हैं।

चुग ने जम्मू में संवाददाताओं से कहा, '' कांग्रेस को अपनी पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों के सोशल मीडिया मंचों पर दिए गए उन बयान पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि भारत ने कश्मीर पर कब्जा किया है। यह पिछले सात दशक से पाकिस्तान द्वारा गढ़ी गई कहानी है।''

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख जी ए मीर जैसे शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने अभी तक इस मामले में अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। भाजपा नेता ने कहा कि सिद्धू के सलाहकार वही कह रहे हैं जो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा और आईएसआई प्रमुख भारत को बताते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पर बंदूकों और बमों से हमला करने वालों की भाषा अब सिद्धू के सलाहकारों द्वारा बोली जा रही है और यदि कांग्रेस इससे सहमत नहीं है तो उन्होंने इसका खंडन जारी क्यों नहीं किया?

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीआरएसएसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो