लाइव न्यूज़ :

काम शुरू नहीं हुआ तो उद्योग के लिए आवंटित जमीन वापस ले ली जाएगी : कर्नाटक के मंत्री

By भाषा | Updated: December 18, 2021 00:52 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 17 दिसंबर कर्नाटक के उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार परियोजना को मंजूरी देने के कई वर्षों बाद भी अपने उद्यम शुरू नहीं करने के लिए 500 से अधिक उद्योगों से आवंटित भूमि वापस लेगी।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक एन एच शिवशंकर रेड्डी के सवाल का जवाब देते हुए निरानी ने कहा कि सरकार पहले ही आवंटित भूमि की पहचान कर चुकी है, जहां पांच से 20 साल की मंजूरी के बाद भी उद्योग शुरू नहीं हुए हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘बिक्री विलेख तब तक नहीं किया जाएगा जब तक वे पूर्ण पैमाने पर उद्योग शुरू नहीं करते हैं और वे अचल संपत्ति के उद्देश्य के लिए औद्योगिक भूमि का उपयोग नहीं कर सकते हैं, नहीं तो हम जमीन वापस ले लेंगे।’’

उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत औद्योगिक भूमि आवासीय उद्देश्यों के लिए आरक्षित की जानी चाहिए। विधायक एस रामप्पा के सवाल का जवाब देते हुए निरानी ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका से इनकार किया और कहा कि किसानों को सीधे मुआवजा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह