लाइव न्यूज़ :

यदि प्रधानमंत्री स्वयं हस्तक्षेप करें तो किसानों के मुद्दे पांच मिनट में हल हो सकते है: राउत

By भाषा | Updated: December 16, 2020 18:15 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसम्बर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं हस्तक्षेप करते हैं तो आंदोलनकारी किसानों के मुद्दों को पांच मिनट में हल किया जा सकता है।

राउत ने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार को उन किसानों के साथ बात करनी चाहिए जो दिल्ली की सीमाओं पर केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने नई दिल्ली से फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सरकार अगर चाहती है तो वह 30 मिनट में (आंदोलनकारी) किसानों के साथ बैठकर इस मुद्दे को हल कर सकती है, ... मुझे लगता है कि अगर प्रधानमंत्री खुद हस्तक्षेप करते हैं तो यह मुद्दा पांच मिनट में हल हो जाएगा।’’

शिवसेना नेता ने कहा कि प्रदर्शनकारी भारत के किसान हैं और सरकार को उनके साथ बातचीत करनी चाहिए।

एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए राउत ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे को खींचा है।

राउत ने कोविड-19 महामारी के कारण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाये जाने संबंधी फैसले को लेकर केन्द्र की निंदा की।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘हमें यह देखना होगा कि वे सत्र क्यों नहीं आयोजित कर रहे हैं ... क्योंकि सत्र का आयोजन किया जाना चाहिए क्योंकि यहां लोकतंत्र है।’’

भाजपा का नाम लिये बगैर राउत ने कहा कि उसने महाराष्ट्र में मंदिरों को फिर से खोलने की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन अब लोकतंत्र (संसद) के मंदिर को बंद रखा गया है। उन्होंने पूछा, ‘‘ऐसे कैसे चलेगा?’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने विश्वास जताया कि शिवसेना 2022 में नगर निकाय चुनावों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में अपना नियंत्रण कायम रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब