लाइव न्यूज़ :

जो व्यक्ति 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' गैंग के साथ रहेगा उसे हनुमान जी की शरण तो लेनी होगी: BJP सांसद विजय गोयल का तंज

By स्वाति सिंह | Updated: February 9, 2020 13:09 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने जब से एक टीवी चैनल पर ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ी है, तब से भाजपा उनका मजाक उड़ा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देविजय गोयल ने बिना किसी का नाम लिए तंज कसा है। उन्होंने कहा 'आज अरविंद केजरीवाल को हनुमान चालीसा इसलिए याद आ रहा है क्योंकि उनको पछतावा है

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने बिना किसी का नाम लिए तंज कसा है। उन्होंने कहा 'आज अरविंद केजरीवाल को हनुमान चालीसा इसलिए याद आ रहा है क्योंकि उनको पछतावा है, कभी वो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होते हैं, कभी खालिस्तान के समर्थकों के साथ खड़े होते हैं, कभी शाहीन बाग के साथ खड़े होते हैं, भड़काते हैं, हिंसा करवाते हैं।''

इसके साथ ही उन्होंने कहा था, ''जो व्यक्ति भारत तेरे टुकड़े होंगे गैंग के साथ खड़ा रहेगा, हिंसा फैलाएगा। बाटला हाउस के साथ खड़ा रहेगा और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाएगा तो उसे हनुमान जी की शरण तो लेनी होगी।’

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने जब से एक टीवी चैनल पर ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ी है, तब से भाजपा उनका मजाक उड़ा रही है। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद ट्वीट करके पूछा कि भारतीय जनता पाटी (भाजपा) किस प्रकार की राजनीति करना चाहती है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘जब से मैंने एक टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ी है, भाजपा वाले तब से लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। मैं कल हनुमान मंदिर गया था।’’ 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। यह कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी। सबका भला हो।’’ केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के निकट प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को पूजा की थी। केजरीवाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उनके ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ने से भाजपा नेताओं को दुख पहुंचा है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार फरवरी को दिल्ली में चुनावी रैली में कहा था, ‘‘अब केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में आप औवेसी को भी यह पढ़ते हुए देखेंगे। निश्चित रूप से ऐसा होगा।'' मतगणना 11 फरवरी को होगी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विजय गोयलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब