लाइव न्यूज़ :

"साधु, सन्यासी या गुरु सार्वजनिक भूमि पर मंदिर या समाधि बनाने लगे परिणाम विनाशकारी होंगे, नहीं दे सकते इसकी इजाजत", दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2024 16:39 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि साधु, बाबा और गुरु को सार्वजनिक भूमि पर मंदिर या समाधि स्थल बनाने की अनुमति दी जाती है तो इससे बड़े परिणाण विनाशकारी होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसाधुओं और गुरुओं को नहीं दी जा सकती सार्वजनिक भूमि पर मंदिर बनाने की इजाजतदिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अगर इजाजत मिली तो इसके विनाशकारी परिणाम होंगेइस तरह स्वार्थी तत्व सार्वजनिक जमीन का व्यक्तिगत लाभ उठाएंगे और जनता का नुकसान होगा

नई दिल्ली:दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि यदि प्रत्येक साधु, बाबा और गुरु को सार्वजनिक भूमि पर मंदिर या समाधि स्थल बनाने और इसे निजी उपयोग की अनुमति दी जाती है तो इससे बड़े सार्वजनिक हितों को नुकसान होगा और परिणाण विनाशकारी होंगे।

हाईकोर्ट ने कहा कि भगवान शिव के भक्त नागा साधुओं को सांसारिक मामलों से पूरी तरह अलग होकर जीवन जीने का आदेश दिया गया है। इस कारण से उनके नाम पर संपत्ति का अधिकार मांगना उनकी मान्यताओं और प्रथाओं के अनुरूप नहीं है।

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस धर्मेश शर्मा ने कहा, “हमारे देश में हमें विभिन्न हिस्सों में हजारों साधु, बाबा, फकीर या गुरु मिल सकते हैं और यदि प्रत्येक को सार्वजनिक भूमि पर एक मंदिर या समाधि स्थल बनाने की अनुमति दी जाती है और इस तरह सार्वजनिक जमीन का उन्हें व्यक्तिगत लाभ मिलता रहा तो इसमें कोई शक नहीं कि कुछ निहित स्वार्थी समूहों द्वारा बड़े सार्वजनिक हित को खतरे में डाला जाएगा और इसके परिणाम विनाशकारी परिणाम होंगे।”

हाईकोर्ट की यह बेहद कड़ी टिप्पणी महंत नागा बाबा शंकर गिरि द्वारा उनके उत्तराधिकारी के माध्यम से दायर एक याचिका को खारिज करते हुए की गई। जिस याचिका में दिल्ली के त्रिवेणी घाट, निगमबोध घाट पर नागा बाबा भोला गिरि के मंदिर की संपत्ति का सीमांकन करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश देने की मांग की गई थी।

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि दिल्ली विशेष कानून अधिनियम द्वारा निर्धारित 2006 की समय सीमा से पहले ही उसने संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। याचिकाकर्ता की शिकायत यह थी कि फरवरी 2023 में दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने संपत्ति के आसपास की विभिन्न झुग्गियों और अन्य इमारतों को ध्वस्त कर दिया, जिसके कारण उन्हें मंदिर के ध्वस्त होने का खतरा दिखाई दे रहा है।

अदालत ने याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि इसमें कोई योग्यता नहीं है और याचिकाकर्ता के पास संपत्ति का उपयोग जारी रखने और कब्जा करने का कोई अधिकार, स्वामित्व या हित नहीं है।

हाईकोर्ट ने कहा, "यह स्पष्ट है कि वह एक रैंक ट्रेस-पासर है और केवल इस तथ्य के लिए कि वह 30 साल या उससे अधिक समय से याचिकाकर्ता खेती कर रहा है, उसे विषय संपत्ति पर कब्जा जारी रखने के लिए कोई कानूनी अधिकार या हित नहीं प्रदान होता है।"

जस्टिस धर्मेश शर्मा ने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि याचिकाकर्ता ने टिन शेड और अन्य सुविधाओं के साथ दो कमरों का निर्माण किया है, इसके अलावा श्रद्धेय बाबा का मंदिर भी है, जिनकी मृत्यु 1996 में हो गई थी लेकिन रिकॉर्ड पर ऐसा कुछ भी नहीं है, जो यह बताता हो कि यह स्थान ऐतिहासिक महत्व या पूजा के लिए या श्रद्धेय मृत बाबा की प्रार्थना करने के लिए जनता को समर्पित है।“

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष