लाइव न्यूज़ :

अगर पार्टी कहे तो मैं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार: बच्चन

By भाषा | Updated: December 11, 2019 19:28 IST

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले 11 महीनों में दो बार मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने दोनों बार उनकी इस पेशकश को ठुकरा दिया था और उन्हें इस पद पर बने रहने के लिए कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देबाला बच्चन ने कहा कि यदि पार्टी कहे तो वह मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं।वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हैं।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने बुधवार को कहा कि यदि पार्टी कहे तो वह मध्य प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि यदि आपको मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है तो क्या उसे स्वीकार करेंगे, इस पर आदिवासी नेता बच्चन ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं पार्टी का छोटा कार्यकर्ता हूं। आप लोगों के सामने आज जिस मुकाम पर हूं पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते-करते पहुंचा हूं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका ठीक ढंग से निर्वहन करने के लिए तैयार हूं।’’ बच्चन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बाला बच्चन का नाम मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चल रहा है।

वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक सिंधिया को इस पद को देने की मांग कर रहे हैं।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले 11 महीनों में दो बार मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने दोनों बार उनकी इस पेशकश को ठुकरा दिया था और उन्हें इस पद पर बने रहने के लिए कहा था। इससे प्रदेश कांग्रेस के अन्य गुटों को तगड़ा झटका लगा था। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब