लाइव न्यूज़ :

'डीएसपी देविंदर खान होते तो', बयान पर मचे बवाल के बीच अधीर रंजन चौधरी ने फिर साधा बीजेपी पर निशाना

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 14, 2020 15:08 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है, इस पूरी प्रक्रिया में कांग्रेस के अधीर रंजन ने आव देखा न ताव और मिनटों के अंदर धर्म ढूंढ लिया। आतंकवाद पर धर्म की राजनीति करना कांग्रेस की संस्कृति है।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने यह भी दावा किया ,''घाटी में इस कमजोरी का खुलासा हुआ है वो हमें परेशान करने वाली है।'' जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह को सोमवार (13 जनवरी) को निलंबित कर दिया गया।

 

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कश्मीर घाटी में पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह की दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार कहा कि पुलवामा हमले की नए सिरे से जांच की जरूरत है। चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ''अगर इत्तेफाक से देविंदर सिंह का नाम देविंदर खान होता तो आरएसएस की ट्रोल रेजीमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी और मुखर होती। वर्ण, मत और संप्रदाय से इतर देश के दुश्मनों की निंदा होनी चाहिए।'' अधीर रंजन चौधरी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। जिसके बाद अपने बयान पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने फिर से बयान दिया है। 

उन्होंने कहा है, 'बीजेपी नेता कह रहे हैं कि हमें यूपी, कर्नाटक की मिसाल का पालन करना चाहिए। इन राज्यो में पुलिस प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने फायरिंग की जिसमें लोग मारे गए। इन्हीं कारणों से मैं यह कहने पर विवश हुआ कि क्यों आरएसएस-बीजेपी देविंदर सिंह मुद्दे पर चुप है। क्या देविंदर खान नाम होने पर भी ये ऐसे ही चुप रहते।'

अधीर रंजन चौधरी ने यह भी दावा किया ,''घाटी में इस कमजोरी का खुलासा हुआ है वो हमें परेशान करने वाली है।''  कांग्रेस नेता ने कहा, ''अब सवाल यह पैदा होता है कि पुलवामा हमले के पीछे के असली गुनाहगार कौन हैं? इस मामले पर नए सिरे से जांच की जरूरत है।''

अधीर रंजन चौधरी  के बयान पर बीजेपी ने क्या कहा? 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है, इस पूरी प्रक्रिया में कांग्रेस के अधीर रंजन ने आव देखा न ताव और मिनटों के अंदर धर्म ढूंढ लिया। आतंकवाद पर धर्म की राजनीति करना कांग्रेस की संस्कृति है।

संबित पात्रा ने कहा, जम्मू-कश्मीर का एक डीएसपी आतंकी गतिविधि में शामिल होने के कारण गिरफ्तार हुआ है। इस पूरे प्रकरण के बाद कांग्रेस ने वहीं किया है, जिसमें कांग्रेस निपुण है, सक्षम है, और वह है भारत पर हमला और पाकिस्तान को बचाने की साजिश।

जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह को सोमवार (13 जनवरी) को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ यह आरोप है कि उन्होंने तीन आतंकवादियों को बादामी बाग छावनी इलाके में सेना की 16वीं कोर के मुख्यालय के पास अपने आवास पर आश्रय दिया था। सिंह के साथ ही उन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील