लाइव न्यूज़ :

#ie 100: सबसे ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में पीएम मोदी नंबर 1, राहुल नंबर 11, कोहली नंबर 20

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 31, 2018 14:41 IST

कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी को इस लिस्ट में 5वें नंबर पर जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री देश की 6वीं सबसे शक्तिशाली शख्सियत बताया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मार्च। अंग्रेजी समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस ने शुक्रवार 30 मार्च को देश के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सबसे प्रभावशाली शख्सियत बताते हुए इंडियन एक्सप्रेस ने पहले पायदान पर जगह दी है। वहीं इस लिस्ट में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दूसरे पायदान पर है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहे।

इंडियन एक्सप्रेस ने इस लिस्ट के मुताबिक देश की चौथी सबसे प्रभावशाली शख्सियत संघ प्रमुख मोहन भागवत है। जबकी 19 सालों तक कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने वाली और वर्तमान कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी को इस लिस्ट में 5वें नंबर पर जगह दी गई है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 11 नंबर पर जगह दी गई है। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस लिस्ट में 6वें पायदान पर हैं जबकि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 7 नंबर हैं। इस लिस्ट में देश के 9वें सबसे प्रभावी व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जबकि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया 14वें नंबर है। 

देश की आर्थिक व्यवस्था की कमान संभालने वाले केंद्रीय वित्त मंत्री को इस लिस्ट में 8वें रिलायंस इंडस्ट्री के प्रमुख और दिग्गज व्यपारी मुकेश देश के 10वें सबसे प्रभावी व्यक्ति हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 17 वें जबकि उनके बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव 18वें नंबर हैं।

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 20वें सबसे प्रभावी शख्स हैं। पतंजलि प्रमुख और योग गुरू बाबा रामदेव इस लिस्ट में 28वें पायदान पर हैं। जबकि दिग्गज वकील और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण देश के 50वें सबसे प्रभावी व्यक्ति हैं।

देखें अब तक की 10 बड़ी खबरें

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गाँधीविराट कोहलीसोनिया गाँधीममता बनर्जीबाबा रामदेवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया