लाइव न्यूज़ :

आईसीएमआर ने कोविड-19 संबंधी वैज्ञानिक ज्ञान को साझा करने के लिए अनुसंधानकर्ताओं को आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 00:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 संबंधी वैज्ञानिक ज्ञान को साझा करने के लिए देशभर के स्वतंत्र अनुसंधानकर्ताओं को आमंत्रित किया है।

आईसीएमआर ने ऐसे स्वतंत्र अनुसंधानकर्ताओं से वायरस से जुड़े अपने नए अनुसंधान विचारों को साझा करने को भी कहा है ताकि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान में सहूलियत हो सके।

उन्होंने कहा कि वायरस के कार्यात्मक पहलुओं, इसके संचरण की गतिशीलता और प्राकृतिक संक्रमण एवं टीकों के प्रति प्रतिरक्षा विज्ञान प्रतिक्रिया से संबंधित बहुत कम ज्ञान उपलब्ध है।

अनुसंधानकर्ताओं को आंमत्रण के आह्वान के दौरान शीर्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने लोगों के जीवन और आजीविका को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाया है।

आईसीएमआर ने कहा कि वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के गहरे प्रयासों के बावजूद वायरस के बारे में काफी कम ज्ञान उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब