लाइव न्यूज़ :

Chief Secretary of Delhi: दिल्ली के नए मुख्य सचिव आईएएस धर्मेंद्र, 1 सितंबर को संभालेंगे कार्यभार, जानिए कौन हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 31, 2024 13:13 IST

Chief Secretary of Delhi: 1989 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देChief Secretary of Delhi: गृह मंत्रालय ने आईएएस धर्मेंद्र को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।Chief Secretary of Delhi: 1987 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश कुमार की जगह लेंगे। Chief Secretary of Delhi: कार्यकाल 31 अगस्त 2024 को समाप्त हो रहा है।

Chief Secretary of Delhi: गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शनिवार को 1989-एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया। एक सितंबर को कार्यभार संभालेंगे। दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश और गोवा सहित अन्य स्थानों में आईएएस, आईपीएस और दानिक्स अधिकारियों की पोस्टिंग पर असर पड़ेगा। 

एजीएमयूटी कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र अभी अरुणाचल प्रदेश में हैं। वह 1 सितंबर से जिम्मेदारी संभालेंगे। वह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश कुमार की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 को समाप्त हो रहा है। कुमार के कार्यकाल को 2 बार बढ़ाया गया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए यह नियुक्त अहम मानी जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई माह से जेल में हैं। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच है। लगातार दो बार से केजरीवाल भाजपा को पटखनी दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 7 सीटों पर कब्जा किया था। 

आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र एनडीएमसी के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। आईएएस धर्मेंद्र अभी अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं। 19 अप्रैल 2024 से कार्यरत हैं। धर्मेंद्र ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वह दिल्ली सरकार में डिविजनल कमिश्नर सह सचिव रह चुके हैं। केंद्र सरकार में भी कई विभाग में काम करने का अनुभव हैं। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एजीएमयूटी कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी धर्मेंद्र को शनिवार को दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, अभी अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में तैनात धर्मेंद्र एक सितंबर या अपनी नियुक्ति की तारीख से नया प्रभार संभालेंगे। निवर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार का कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा हो गया। केंद्र सरकार ने पहले दो बार उनका कार्यकाल बढ़ाया था।

टॅग्स :IASगृह मंत्रालयhome Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टआईएएस संजीव हंस चलाता था संगठित नेटवर्क, सीधे पैसे लेने के बजाय 9 लोगों को दिया काम, ऐसा खाया कमीशन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप