लाइव न्यूज़ :

वायुसेना का बयान, सोशल मीडिया पर नहीं हैं अभिनंदन, फैलाई जा रहीं फर्जी खबरों पर ना करें भरोसा

By भाषा | Updated: March 6, 2019 23:59 IST

इंडियन एयरफोर्स ने बयान में कहा है, "पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) के एफ-16 विमान को मिग-21 बाइसन विमान द्वारा मार गिराए जाने को लेकर कई सोशल मीडिया साइटों पर गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं।" 

Open in App

 वायुसेना ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया पर मिग-21 बाइसन विमान द्वारा पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमान को मार गिराए जाने को लेकर गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। साथ ही आगाह किया कि बीते एक सप्ताह में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि विंग कमांडर अभिनंदन का ट्विटर और इंटाग्राम पर अकाउंट नहीं है। भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को उनके मिग 21 बाइसन विमान को गिराये जाने के बाद पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। वह पिछले हफ्ते वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत लौटे।वायुसेना ने एक बयान में कहा कि अभिनंदन की वापसी के बाद उनके फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। बयान में कहा गया है, "पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) के एफ-16 विमान को मिग-21 बाइसन विमान द्वारा मार गिराए जाने को लेकर कई सोशल मीडिया साइटों पर गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं।"  वायुसेना ने कहा, "विंग कमांडर अभिनंदन का ट्विटर और इंटाग्राम पर अकाउंट नहीं है।" उसने लोगों को सलाह दी कि ऐसे अकाउंट को फॉलो न करें क्योंकि उनपर गलत जानकारियां हो सकती हैं।

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण