लाइव न्यूज़ :

कश्मीर ड्रोन हमले जैसी घटना से निपटने के लिए वायुसेना अलर्ट, जल्द 10 एंटी ड्रोन सिस्टम खरीदने की तैयारी

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 6, 2021 12:19 IST

कश्मीर में हुए ड्रोन हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 10 एंट्री ड्रोन खरीदने के लिए आरएफआई जारी किया है । यह ड्रोन दुश्मन ड्रोन का पता लगाकर उन्हें मार गिराने में माहिर होते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में ड्रोन हमले के बाद वायुसेना ने 10 एंटी ड्रोन खरीदने की रखी मांग सेना स्वदेशी कंपनियों के माध्यम से सीयूएएस खरीदना चाहती है सीयूएएस की मदद से दुश्मन ड्रोन का पता लगाना, खतम करना और संचार प्रणाली को ध्वस्त करने का काम करता है

दिल्ली: कश्मीर में हुए ड्रोन हमले के बाद भारतीय वायु सेना अब देश की सुरक्षा के लिए कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती इसलिए उसने 10 काउंटर रहित मानव प्रणाली (सीयूएएस) या एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीदने की मांग की है ।इसके लिए वायुसेना ने पिछले सप्ताह सूचना के लिए अनुरोध (आरएफआई) जारी किया और भारतीय कंपनियों से काउंटर-ड्रोन सिस्टम (CUAS) के लिए प्रतिक्रिया मांगी।

दरअसल 27 जून को जम्मू एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमले में दो भारतीय वायुसेना के जवान भी घायल हो गए थे और देश में इस बात को लेकर चिंता जाहिर की जा रही थी कि आखिर इस तरह के हमलों से कैसे निपटा जा सकता है । हालांकि बाद में जम्मू स्टेशन पर एक ड्रोन रोधी प्रणाली स्थापित की गई । रक्षा सूत्रों के अनुसार, सीयूएएस के लिए खरीद और आरएफआई पर कई महीनों से काम चल रहा था । 

सेना द्वारा जारी आरएफआई में कहा गया कि वह स्वदेशी कपनियों के माध्यम से 10 सीयूएएस खरीदना चाहता है और इस सिस्टम को खरीदने का उद्देश्य हमले के लिए किए गए ड्रोन का पता लगाना, ट्रैक करना , पहचानना और बेअसर करना है । आरएफआई ने कहा कि एक लेजर निर्देशित ऊर्जा हथियार (लेजर-डीईडब्ल्यू) को मारक क्षमता के लिए अनिवार्य बताया ताकि दुश्मन से लोहा लिया जा सके ।  

क्या होता है सीयूएएस 

यह एक एंटी ड्रोन सिस्टम और मानव रहित ड्रोन का पता लगाता है और उन्हें रोकने का भी काम करता है । इन ड्रोन को आमतौर पर खुफिया जानकारी , प्रतिबंधित साम्रगी की तस्करी और विस्फोटको से तबाही मचाने के लिए तैनात किया जाता है ।

इसका उपयोग सैन्य ठिकानों , हवाई अड्डों और महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा के लिए जरूरी माना जाता है । आमतौर पर इसके दो प्रमुख काम होते हैं । पहला दुश्मन ड्रोन का पता लगाना और हथियार प्रणाली की मदद से इसका विनाश करना या इसके संचार संकेतों को खत्म करना । वायुसेना जल्द से जल्द ये 10 एंटी ड्रोन खरीदना चाहती है । 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो