लाइव न्यूज़ :

नए हथियारों को खरीदने और सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए IAF ने मोदी सरकार से मांगे 40 हजार करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 09:08 IST

हाल ही में तीनों सेनाओं ने अपनी भविष्य की योजनाओं में कमी को देखते हुए सरकार से पिछले तीन बजट में बढ़ोत्तरी करने की सिफारिश की हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना को कम से कम 40,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। भारतीय वायुसेना के लिए मल्टी रोल युद्धक विमान खरीदे जाएंगे।

भारतीय वायु सेना (IAF) ने नए उपकरणों को खरीदने के लिए भारत सरकार से धनराशि की मांग की है। हिंदुस्तान टाइम्स ने दो वायु सेना अधिकारियों के हवाले से बताया कि वायु सेना ने नए हथियारों को खरीदने  और सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए भारत सरकार से 40, 000 करोड़ रुपये की मांग की ही है। 

रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल के बजट में भारतीय वायु सेना के लिए 39,300 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है, जो सेना के आधुनिकरण के लिए पर्याप्त नहीं है। आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना को कम से कम 40,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इसके लिए वायु सेना ने सरकार से फंड मुहैया कराने के लिए कहा है। 

हाल ही में तीनों सेनाओं ने अपनी भविष्य की योजनाओं में कमी को देखते हुए सरकार से पिछले तीन बजट में बढ़ोत्तरी करने की सिफारिश की हुई थी। भारतीय वायुसेना के लिए मल्टी रोल युद्धक विमान खरीदे जाएंगे। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में फ्रांस में एक आधिकारिक समारोह में भारतीय रक्षा मंत्री पहले राफेल युद्धक जहाज को ग्रहण करेंगे। 2006  में हुए रक्षा सौदे के अंतर्गत 24 राफेल युद्धक जहाज फ्रांस से भारत को मिलने हैं। अगले साल मार्च में इसकी पहली खेप भारत पहुंचेगी।

आधुनिकरण के लिए सेना को इन हथियारों की आवश्यकता

वायु सेना 114 नए मध्यम-वजन वाले लड़ाकू विमान, 83 हल्के लड़ाकू विमान, 33 और मिग-29s और सुखोई-30s, 56 न्यू मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 70 बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट जैसे हथियारों को खरीदने की तैयारी में है।   

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्समोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण