लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना प्रमुख ने इजराइल में एफ-15 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी

By भाषा | Updated: August 6, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने बृहस्पतिवार को इजराइल में एक एफ -15 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इसके अलावा उन्होंने द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए अपने इजराइली समकक्ष मेजर जनरल अमीकम नॉर्किन के साथ व्यापक बातचीत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संयुक्त अरब अमीरात से तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को एयर चीफ मार्शल भदौरिया इजराइल पहुंचे थे।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने शुक्रवार को एयर चीफ मार्शल भदौरिया की इजराइल यात्रा को दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच सहयोग में एक ‘‘महत्वपूर्ण मील का पत्थर’’ बताया। आईएएफ ने कहा, ‘‘वायुसेना प्रमुख की इजराइल यात्रा भारतीय वायु सेना और इजराइली वायु सेना के संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, दोनों पक्षों ने भविष्य के लिए द्विपक्षीय जुड़ाव और बहु-विषयक पेशेवर आदान-प्रदान के साझा दृष्टिकोण की पुष्टि की है।’’

उसने कहा कि वायु सेना प्रमुख ने इजराइली वायु सेना के कमांडर के साथ एफ-15 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।

आईएएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘वायुसेना प्रमुख ने आपसी हित और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मामलों पर महानिदेशक रक्षा मंत्रालय (रक्षा मंत्रालय) और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के साथ बहुत ही सार्थक बैठकें की।’’

एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने मेजर जनरल नॉर्किन के साथ, ‘‘याद वाशेम’’ का भी दौरा किया और स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल