लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान बॉर्डर पर लिया तैयारियों का जायजा, सुपरसोनिक स्‍पीड से उड़ाए फाइटर जेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 15, 2019 15:15 IST

26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्‍तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को टारगेट किया और बम गिराए थे। इस बाद से ही वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले पाकिस्तान ने भी दो फाइटर जेट ने सुपरसोनिक स्‍पीड के साथ उड़ान भरी थी। भारत की कार्रवाई के बाद नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

भारतीय वायुसेना ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 14 मार्च की रात ए पंजाब और जम्‍मू-कश्‍मीर में एक बड़ा युद्धाभ्‍यास किया। इस परीक्षण में भारतीय वायुसेना के टॉप के विमानों सहित कई फाइटर जेट ने हिस्सा लिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इन विमानों ने पंजाब के अमृतसर से लगे बॉर्डर और जम्मू-कश्मीर में सुपरसोनिक स्‍पीड से उड़ाने भरी। 

भारतीय वायुसेना की ओर से ये दावा किया जा रहा है कि ये युद्धाभ्‍यास पाकिस्तान की ओर से हो रहे लगातार घुसपैठ को जवाब देने के लिए किया गया था। भारतीय वायुसेना की ओर से ये प्रयास मौटे तौर पर अपनी ताकत को आजमाने के लिए था। 

सोशल मीडिया पर भी इस बात की 15 मार्च की सुबह चर्चा थी। अमृतसर के लोग दावा कर रहे हैं कि लोगों ने रात को काफी तेज आवाज सुनी। 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्‍तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को टारगेट किया और बम गिराए थे। इस बाद से ही वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके बाद से सीमा पर गोलीबारी का सिलसिला जारी है। भारत की कार्रवाई, 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के जवाब में थी जिसमें 40 जवान मारे गए थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कुछ दिनों पहले पाकिस्तान ने भी दो फाइटर जेट ने सुपरसोनिक स्‍पीड के साथ पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा से 10 किमी की दूरी से उड़ान भरी थी। पाकिस्तान के विमानों को देखकर भारतीय वायुसेना ने भी जवाबी कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन पाकिस्तान ने भारत की सीमा को पार ही नहीं किया था। 

100 से अधिक बार पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से चलाई गई गोली लगने से सेना का एक कुली घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को सुबह सुबह नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। एक गोली सेना के कुली सुरजीत कुमार को जा लगी और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के अलावा, अन्य कहीं से भी बुधवार को दोपहर बाद से संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने की खबर नहीं है। भारत की कार्रवाई के बाद नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। गोलीबारी में चार नागरिक मारे जा चुके हैं और कई घायल हुए हैं। 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकजम्मू कश्मीरपंजाबअमृतसरएलओसीपाकिस्तानजैश-ए-मोहम्मदपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं