लाइव न्यूज़ :

UNSC में पाकिस्तान को घेरने के लिए भारत तैयार, 15 सदस्य देशों को देगा डोजियर, 13 मार्च को चीन पर रहेगी सबकी नज़र

By संतोष ठाकुर | Updated: March 6, 2019 09:39 IST

अब भारत न केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, यूएनएससी के सभी 15 देशों, बल्कि दुनिया के सभी देशों को पाकिस्तान के आतंकवाद और आतंकवाद को प्राश्रय देने के सबूत सौंपेगा.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे।भारतीय वायुसेना ने 26 फ़रवरी तड़के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और ख़ैबर पख्तूनख़्वा में आंतकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया।27 फ़रवरी सुबह पाकिस्तानी फाइटर प्लेन ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की जिसे भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दिया।

पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान अपने ही बुने जाल में कुछ ऐसा फंस गया है कि कोई भी उसकी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ा रहा है. सऊदी अरब, चीन से लेकर उसके सभी मित्र देश पाकिस्तान को पहले घर में मौजूद आतंकी शिवरों और आतंकवादियों पर कार्रवाई करने की नसीहत दे रहे हैं.

भारत की कूटनीतिक कोशिशों का नतीजा मंगलवार को तब दिखा जब पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार हाफिज सईद के आंतकी संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत पर प्रतिबंध लगा दिया। 

भारत के साथ उपजे तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान तकरीबन सभी देशों से मध्यस्ता की गुहार लगा चुका है. लेकिन, उसे सभी से सिर्फ दुत्कार ही मिली है. वहीं पाकिस्तान और उसकी आतंकवादपरस्त छवि को भारत कई मौकों पर बेनकाब कर चुका है.

अब भारत न केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, यूएनएससी के सभी 15 देशों, बल्कि दुनिया के सभी देशों को पाकिस्तान के आतंकवाद और आतंकवाद को प्राश्रय देने के सबूत सौंपेगा. पाक के खिलाफ बनाए गए डोजियर की प्रति वह सभी को देगा, ताकि वे अपने क्षेत्र के यूएनएससी सदस्य देश पर पाक की करतूत को लेकर दबाव बना सकें. ताकि 13 मार्च को जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव आए तो दुनिया के सभी देश एकमत होकर इस पर सहमति प्रदान करें.

मसूद अज़हर पर चीन के रुख से आश्वास्त नहीं!

मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के खिलाफ यूएनएससी में अब तक तीन मर्तबा अड़ंगा लगा चुके चीन के रुख को लेकर भारत फिलहाल आश्वासत नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि वह भी अब पाकिस्तान का साथ नहीं देना चाहता. क्योंकि उसे डर है कि कहीं उसकी छवि भी आतंक को समर्थन देने वाली न बन जाए.

यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक व्यक्तव्य में जैश-ए-मोहम्मद को आतंकी संगठन करार देते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है और उस पर अन्य सदस्य देशों के साथ ही चीन ने भी हस्ताक्षर किए हैं. छुटकारा पाना चाहता है एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चीन स्वयं वीगर आतंकवाद से पीड़ित है और वह जानता है कि उसके यहां के आंतकवादियों को भी पाकिस्तान से ही मदद मिलती है.

ऐसे में वह भारत के प्रस्ताव के बहाने स्वयं भी जैश-ए-मोहम्मद को मदद देने की समस्या से छुटकारा पाना चाहता है. ईरान, अफगानिस्तान के साथ अन्य देशों ने भी चीन पर दबाव बढ़ाया है.

 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइकसीआरपीएफपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप