लाइव न्यूज़ :

IAF Air Strike: इजराइल की मदद से भारत कर पाया एयर स्ट्राइक, ब्रिटिश एक्सपर्ट ने गिनाई वजहें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2019 20:23 IST

ब्रिटिश एक्सपर्ट रॉबर्ट से ने लिखा के पिछले चार महीनों से इजराइल भारत की राष्ट्रवादी बीजेपी सरकार के साथ मिलकर अप्रत्यक्ष तौर पर काम कर रहा है। भारत इजराइली हथियारों के लिए सबसे बड़ा बाजार बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर स्ट्राइक में इजरायल निर्मित रफाल स्पाइस-2000 स्मार्ट बम!इजरायल निर्मित जीपीएस गाइडेड बमों से मारे गए 300-400 आतंकी!

IAF Air Strike: क्या इजराइल के बलबूते भारत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की कारगुजारियों से निपटने में सक्षम हैं? दरअसल, ईराक-सीरिया और लेबनान समेत कई युद्धों में रिपोर्टिंग कर चुके मध्य एशिया के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार रॉबर्ट फिस्क ने यूके की अंग्रेजी समाचार वेबसाइट इंडिपेंडेंट पर एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई में इजराइल के निशान हर जगह हैं।

रॉबर्ट ने लिखा, ''जब मैंने पहली खबर सुनी, मुझे लगा कि इजराइल ने गाजा या सीरिया पर एयर रेड कर दी। आतंकी कैंप पर एयर स्ट्राइक पहला शब्द था। हमें बताया गया कि एक कमांड और कंट्रोल सेंटर तबाह हो गया और कई आतंकी मारे गए। सेना अपने सैनिकों पर हुए "आतंकवादी हमले" के लिए जवाबी कार्रवाई कर रही थी। एक इस्लामिक जिहादी कैंप को तबाह कर दिया गया। फिर मैंने बालाकोट का नाम सुना और महसूस किया कि यह कार्रवाई न तो गाजा में की गई, न सीरिया में और न ही लेबनान में, लेकिन पाकिस्तान में की गई। यह विचित्र बात है, कोई कैसे इजराइल और भारत को मिक्स अप कर सकता है।''

रॉबर्ट से ने लिखा के पिछले चार महीनों से इजराइल भारत की राष्ट्रवादी बीजेपी सरकार के साथ मिलकर अप्रत्यक्ष तौर पर काम कर रहा है। भारत इजरायली हथियारों के लिए सबसे बड़ा बाजार बन गया है। उन्होंने लिखा कि भारतीय मीडिया ने यह बात जोरशोर से कही है कि पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक में इजराइल निर्मित रफाल स्पाइस-2000 स्मार्ट बम इस्तेमाल किए गए। 

रॉबर्ट ने लिखा कि इजराइल में बने और सप्लाई किए गए जीपीएस गाइडेड बमों की मदद से पाकिस्तान में 300-400 आतंकी मारे गए। उन्होंने लिखा कि 2017 में भारत इजराइल का सबसे बड़ा आर्म्स क्लाइंट था। उन्होंने लिखा कि भारत ने 530 मिलियन पाउंड (आज के करीब 4995 करोड़ 60 लाख रुपये) में जो इजराइली एयर डिफेंस, रडार सिस्टम, गोला-बारूद, एयर टू ग्राउंड मिसाइलें खरीदी थीं, उनमें से ज्यादातर को फिलिस्तीनियों और सीरिया में लक्ष्य को भेदने और आक्रमण करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानइंडियाइजराइलइराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं