लाइव न्यूज़ :

पूर्वे के खिलाफ कार्रवाई के लिए तेजस्वी से बात करुंगाः तेजप्रताप

By भाषा | Updated: January 26, 2019 21:43 IST

तेज प्रताप ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि कोई भी दल गणतंत्र दिवस पर अपने द्वार बंद नहीं रखता है।

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बडे पुत्र और पूर्व मंत्री तेजप्रताप प्रताप यादव ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय परिसर में ताला बंद होने को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के खिलाफ नाराजगी जताई। तेजप्रताप ने कहा कि वह पूर्वे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तेजस्वी यादव से बात करेंगे। 

दरअसल गणतंत्र दिवस पर शनिवार को तेजप्रताप जब पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे तो उन्हें परिसर में ताला लटका मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देने पहुंचे तेजप्रताप ने केयरटेकर को बुलाकर परिसर खुलवाया। 

तेज प्रताप ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि कोई भी दल गणतंत्र दिवस पर अपने द्वार बंद नहीं रखता है। यह एक ऐसा अवसर है जब पार्टी के सहयोगियों से बातचीत करने का मौका मिलता है।

तेजप्रताप ने कहा कि केयरटेकर मदन ने उन्हें बताया कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के निर्देश पर परिसर को दिन भर के लिए बंद कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पार्टी में पुराने लोग युवाओं से असहज हैं जिसकी मिसाल वे स्वयं और तेजस्वी (उनके छोट भाई) हैं।

राजद कार्यालय में हाल के दिनों में अपने आयोजित जनता दरबार का जिक्र करते हुए तेजप्रताप ने पूर्वे पर असहज महसूस करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वे पार्टी में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें अपने व्यवहार को बेहतर करना होगा। उन्होंने कहा कि इसं संबंध में वे तेजस्वी से बात कर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

तेजप्रताप की नाराजगी के बारे में टिप्पणी को लेकर पूर्वे से संपर्क नहीं हो सका।

टॅग्स :तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब