लाइव न्यूज़ :

मैं कभी भी लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करूंगा, बंगाल के लोगों से अपील करता हूं कि वे भी हद में रहेंः धनखड़

By भाषा | Updated: October 7, 2019 19:40 IST

धनखड़ ने कहा, ‘‘मैं दुर्गापूजा के इस महान त्योहार पर लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने काम और अपनी सीमा पर विश्वास करें। लोगों को अपनी सीमा पार नहीं करनी चाहिए और अपना काम करते रहना चाहिए। यही उनका धर्म है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मनन के आमंत्रण पर वह पूजा में आए थे।मेरे सभी पूर्ववर्ती महान थे लेकिन मैं पहला राज्यपाल हूं जो स्वतंत्रता के बाद पैदा हुआ हूं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि लोगों को अपना काम करने में विश्वास करना चाहिए और लक्ष्मण रेखा पार किए बगैर इसे जारी रखना चाहिए।

हुगली जिले में एक दुर्गापूजा पंडाल में राज्यपाल ने लोगों से अपील की कि राज्य का गौरवपूर्ण अतीत फिर से लौटाने के लिए लोगों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। धनखड़ ने कहा, ‘‘मैं दुर्गापूजा के इस महान त्योहार पर लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने काम और अपनी सीमा पर विश्वास करें। लोगों को अपनी सीमा पार नहीं करनी चाहिए और अपना काम करते रहना चाहिए। यही उनका धर्म है।’’

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मनन के आमंत्रण पर वह पूजा में आए थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य का पहला सेवक और लोगों का सिपाही हूं। मेरे सभी पूर्ववर्ती महान थे लेकिन मैं पहला राज्यपाल हूं जो स्वतंत्रता के बाद पैदा हुआ हूं। मैं कभी भी लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करूंगा और पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील करता हूं कि वे भी अपनी हद को नहीं लांघें।’’

दुर्गापूजा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए धनखड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गौरवपूर्ण अतीत को फिर से लौटाने के लिए सभी मिलजुल कर काम करें। राज्यपाल के भाषण पर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय सांसद कल्याण मुखोपाध्याय ने कहा कि धनखड़ ने जो कहा उसे पालन करने के लिए भाजपा से कहना चाहिए।

मुखोपाध्याय ने कहा, ‘‘मैं उन्हें एक सलाह देना चाहता हूं। चूंकि वह भाजपा से जुड़े रहे थे, इसलिए आज जो उन्होंने कहा, उन्हें भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं से उसका पालन करने के लिए कहना चाहिए। वह कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल आए हैं और मेरा मानना है कि उन्हें राज्य के बारे में बहुत कम जानकारी है।’’ भा

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीमोदी सरकारटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया