लाइव न्यूज़ :

मैं गोवा में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा में घुटन महसूस कर रही थी: सल्दान्हा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:14 IST

Open in App

पणजी, 17 दिसंबर गोवा विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अलीना सल्दान्हा ने कहा कि वह सत्तारूढ़ पार्टी में घुटन महसूस कर रही थीं, जिनकी नीतियां ‘‘जनविरोधी’’ हैं।

सल्दान्हा ने बृहस्पतिवार को विधानसभा और भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और बाद में शाम को राष्ट्रीय राजधानी में आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गई थीं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में सल्दान्हा ने कहा, ‘‘मैं घुटन महसूस कर रही थी। यहां तक ​​कि पार्टी (भाजपा) ने भी महसूस किया कि मैं उनके जनविरोधी लक्ष्यों के लिए एक बाधा थी। अगर मैं लोगों के साथ हूं, तो मैं भाजपा के साथ नहीं हो सकती। मैं दिल्ली में हूं और मैंने केजरीवाल सरकार की प्रगति को देखा है और इसलिए मैं आप में शामिल हो गयी।’’

गोवा में दक्षिण पश्चिम रेलवे लाइन के दोहरीकरण का विरोध करने वाली सल्दान्हा ने कहा कि राज्य में अब भाजपा दिवंगत मनोहर पर्रिकर के समय वाली नहीं रही।

उनके पति मतन्ही सल्दान्हा पहले पर्रिकर सरकार का हिस्सा थे और मंत्री रहते हुए उनकी मृत्यु हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं