लाइव न्यूज़ :

हर बालिग को टीका लगाने का मार्ग प्रशस्त करने को लेकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं: उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:03 IST

Open in App

मुम्बई, 19 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि केंद्र ने अब जब घोषणा की है कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति टीका लगाने के लिए पात्र होगा, तब राज्य को समय से कोविड-19 के टीके मिलेंगे। साथ ही, उन्होंने टीकाकरण अभियान के दायरे का विस्तार करने की उनकी मांग पर गौर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

कई राज्यों में कोविड-19 के मामले बड़ी तेजी से बढ़ते जाने के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों, निजी अस्पतालों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीधे विनिर्माताओं से खुराक प्राप्त करने की अनुमति देने के लिए टीकाकरण अभियान को उदार भी बना दिया।

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कुछ समय पहले मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 25 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का निर्णय लेने का अनुरोध किया था। केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र सभी व्यक्तियों को टीका लगाने की घोषणा करके आज सकारात्मक कदम उठाया एवं मेरी मांग पर विचार किया। ’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री एवं (केंद्रीय) स्वास्थ्य मंत्री को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि (18 साल के अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए) महाराष्ट्र में योजना बनायी जाएगी एवं उम्मीद जतायी कि राज्य को समय पर टीके मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब