लाइव न्यूज़ :

माता-पिता के साथ बचपन में थिएटर जाकर ही कॉमेडी सीखी : शिखा तलसानिया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 14:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसम्बर अदाकारा शिखा तलसानिया का कहना है कि उन्हें बचपन में माता-पिता के साथ थिएटर जाकर कॉमेडी के गुर सीखने में मदद मिली।

शिखा, अभिनेता टिक्कू तलसानिया और अभिनेत्री दीप्ति तलसानिया की बेटी हैं।

शिखा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को ‘जूम एप’ पर दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मेरे माता-पिता थिएटर कलाकार थे, इसलिए मैंने बचपन में बहुत थिएटर देखा है। हर रात मंच पर जादू बिखरने की उस कला को देख, मैं बहुत प्रभावित हुई। इससे मैंने दर्शकों के साथ नैसर्गिक, स्वभाविक रूप से जुड़ना सीखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हर रात दर्शक अलग होते थे। यह एक खास अनुभव था। मुझे लगता है कि मेरे माता-पिता सहित सभी कलाकारों को देखकर ही मैंने कॉमेडी सीखी। ’’

शिखा जल्द ही वरुण धवन और सारा अली खान अभिनीत फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में नजर आएंगी। यह 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की कहानी पर ही आधारित है।

शिखा फिल्म में सारा अली खान की बहन के किरदार में नजर आएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह