लाइव न्यूज़ :

'मुझे हर समय सतर्क रहना पड़ता है कि बीजेपी कहीं दंगे न भड़काए,' दीघा के एक कार्यक्रम में बोलीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2023 15:13 IST

बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि ये (भाजपा) लोग रामनवमी की शोभायात्रा में राम का नाम बदनाम करने के लिए हावड़ा में बुलडोजर लेकर गए, ट्रैक्टर और बंदूक लेकर गए, इनके पास पुलिस की इजाज़त नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा, वे (भाजपा) नहीं समझते कि बंगाल के लोग हिंसा पसंद नहीं करतेउन्होंने कहा कि दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं हैममता बनर्जी ने भाजपा पर दंगा भड़काने के लिए लोगों को भाड़े पर लेने का लगाया आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामनवमी और इसके बाद हुई बंगाल में हिंसा को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी पर दंगा कराने का आरोप लगाया। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे हर समय सतर्क रहना पड़ता है कि कहीं बीजेपी दंगे न भड़काए। वे नहीं समझते कि बंगाल के लोग हिंसा पसंद नहीं करते। 

उन्होंने कहा कि दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। हम दंगा नहीं करते, आम जनता दंगे नहीं भड़काती। सीएम ने कहा, जब भाजपा अपने दम पर नहीं कर सकती, तो वह दंगा भड़काने के लिए लोगों को भाड़े पर लेती है। 

उन्होंने कहा कि रामनवमी में जिन युवाओं के हाथों में हथियार नजर आते थे, माकपा वही करती थी। अत्याचार भूल गए क्या सीपीआई (एम) का?" दीघा में सीएम ने कहा, क्या आप नंदीग्राम, खेजुरी, कोलाघाट, तमलुक की घटनाओं को भूल गए? सीपीआई(एम) बड़े-बड़े दावे करती है, आज बीजेपी ने सीपीआई(एम) से सीखकर यह रास्ता चुना है।

भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बंगाल सीएम ने कहा कि ये (भाजपा) लोग रामनवमी की शोभायात्रा में राम का नाम बदनाम करने के लिए हावड़ा में बुलडोजर लेकर गए, ट्रैक्टर और बंदूक लेकर गए, इनके पास पुलिस की इजाज़त नहीं थी। ज़बरदस्ती इन्होंने फल-सब्जी की दुकाने जला दी, लोगों के घर जला दिए। हावड़ा में शांति हुई तो दूसरे दिन ये (भाजपा) लोग रिशड़ा चले गए। ये लोग धर्म के नाम पर धर्म को बदनाम कर रहे हैं। 

वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा महासचिव ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में सरकार चलाने में नाकामयाब है इसलिए वो कुछ भी बोल रही हैं। तो वो अपनी नाकामयाबी न छुपाए। उन्हें तो तत्काल अपना पद छोड़ देना चाहिए। वो सरकार में हैं इसलिए कुछ भी नहीं कर सकती हैं। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालBJPटीएमसीसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी