लाइव न्यूज़ :

मुझे गोवा में पार्टी के पुनर्गठन, पुनर्जीवित करने का काम दिया गया है: चिदंबरम

By भाषा | Updated: September 4, 2021 16:45 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि उन्हें गोवा में पार्टी के पुनर्गठन और पुनर्जीवित करने का काम दिया गया है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री, जो चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद तटीय राज्य की अपनी पहली यात्रा के एक सप्ताह के भीतर गोवा की फिर से यात्रा पर आये हैं। उन्होंने शनिवार को चुनाव समितियों के प्रमुख सहित पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और नेताओं के साथ कई बैठकें कीं। उन्होंने अगले साल के विधानसभा चुनावों के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ संभावित गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर इस संबंध में बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका काम केवल फरवरी 2022 में होने वाले चुनावों से पहले पार्टी की राज्य इकाई का पुनर्गठन और पुनर्जीवित करना है। चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा काम केवल पार्टी के पुनर्गठन और उसे पुनर्जीवित करने, ब्लॉक समितियों के पुनर्गठन और सदस्यों के नामांकन का है।’’ चिदंबरम शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर राज्य पहुंचे थे। पिछले सप्ताह अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की गोवा इकाई विधानसभा की सभी 40 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हो रही है और उन्होंने यह भी दावा किया था कि राज्य में राजनीतिक माहौल पार्टी के लिए ‘बहुत अनुकूल’ है। इस बीच, कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर ने कहा, ‘‘पार्टी अगले साल के चुनावों के लिए रणनीति बनाने की योजना बना रही है। हम राज्य के सभी बूथों पर फिर से काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कई नेता गोवा में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वे पार्टी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक उम्मीद के रूप में देखते हैं। लोगों ने राज्य में अगले चुनाव में भाजपा को हराने का फैसला किया है और माहौल कांग्रेस के पक्ष में है।’’गौरतलब है कि 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सदस्यीय सदन में सबसे अधिक 17 सीटें जीती थीं और मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा को 13 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन भाजपा क्षेत्रीय दलों से हाथ मिलाकर वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य की सत्ता में आ गई थी। पर्रिकर का अब निधन हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos