लाइव न्यूज़ :

CM ममता बनर्जी का ऐलान, पश्चिम बंगाल में नहीं करेंगे नया मोटर वाहन अधिनियम लागू, पब्लिक पर पड़ेगा भारी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 11, 2019 18:41 IST

नरेंद्र मोदी सरकार का कहना है कि नए मोटर वाहन अधिनियम का उद्देश्य लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। हालांकि ममता बनर्जी ने इसे लागू करने से मना कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नए मोटर वाहन अधिनियम को लेकर अपनी राय दो टूक शब्दों में बयां कर दी है और उन्होंने अपने राज्य पश्चिम बंगाल में इसे लागू करने से मना कर दिया। उनका मानना है कि यह अधिनियम आमजन पर भार है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नए मोटर वाहन अधिनियम को लेकर अपनी राय दो टूक शब्दों में बयां कर दी है और उन्होंने अपने राज्य पश्चिम बंगाल में इसे लागू करने से मना कर दिया। उनका मानना है कि यह अधिनियम आमजन पर भार है। दरअसल, सूबे की सीएम ममता लगातर नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं और नीतियों पर हमलावर रही है।   

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नबन्ना भवन में उन्होंने कहा कि मैं अभी इस मोटर वाहन अधिनियम को लागू नहीं कर सकती, क्योंकि हमारे सरकार के अधिकारियों की राय है कि अगर हम इसे लागू करते हैं तो यह लोगों पर भारी पड़ेगा। इधर, बुधवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कह चुके हैं कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगाये गये भारी-भरकम जुर्माने का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। यह राजस्व आय योजना नहीं है, क्या आप 1,50,000 लोगों की मौतों के बारे में चिंतित नहीं हैं? अगर राज्य सरकार इसे कम करना चाहती है, तो क्या यह सच नहीं है कि लोग न तो कानून को मानते हैं और न ही इससे डरते हैं।

केंद्रीय मंत्री का कहना था कि कठोर नियम आवश्यक थे क्योंकि लोग यातायात नियमों को हल्के में लेते थे और लोगों में इन नियमों का कोई भय या सम्मान नहीं था। वह इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील हैं। उन लोगों से पूछिये जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में किसी करीबी को खोया है।  यदि कोई व्यक्ति नियमों का पालन करता है तो उसे जुर्माने का भय नहीं होना चाहिए। 

उनका कहना था कि यदि कोई व्यक्ति यातायात नियमों का पालन कर रहा है तो उसे जुर्माने का डर क्यों है, लोगों को खुश होना चाहिये कि भारत में विदेश की तरह सड़कें सुरक्षित हो जाएंगी, जहां लोग अनुशासन के साथ यातायात नियमों का पालन करते हैं। क्या इंसानों के जान की कीमत नहीं है? सड़क दुर्घटनाओं के 65 प्रतिशत शिकार 18 से 35 वर्ष के होते हैं, उनके परिजनों से पूछिये कि उन्हें कैसा लगता है।

टॅग्स :ममता बनर्जीमोटर व्हीकल एक्टपश्चिम बंगालनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी