लाइव न्यूज़ :

हैदरपोरा मुठभेड़ः अंततः झुका प्रशासन, मारे गए दो नागरिकों के शव परिजनों को सौंपे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 18, 2021 22:05 IST

Hyderpora Encounter: हंदवाड़ा के तहसीलदार की मौजूदगी में दोनों नागरिकों- डा मुदस्सर गुल और मुहम्मद अल्ताफ बट -के शवों को निकाल कर श्रीनगर की ओर रवाना कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन ने शवों को निकाल कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।हंदवाड़ा के जचलधारा वाडर के इलाके में एक कब्रिस्तान में दफन किया गया था। प्रशासन ने उनके परिवारों को कई हिदायतें भी दी हैं।

जम्मूः हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए नागरिक मोहम्मद अल्ताफ भट और मुद्दसिर गुल के शवों को बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने जमीन से खोदकर बाहर निकाल। दो दिनों के बवाल और कई राजनीतिक दलों के मामले में कूद पड़ने के बाद अंततः जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शवों को निकाल कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

 

 

देर रात को इसके प्रति लिए गए फैसले के बाद रात आठ बजे हंदवाड़ा के तहसीलदार की मौजूदगी में दोनों नागरिकों- डा मुदस्सर गुल और मुहम्मद अल्ताफ बट -के शवों को निकाल कर श्रीनगर की ओर रवाना कर दिया गया। इन दोनों को हंदवाड़ा के जचलधारा वाडर के इलाके में एक कब्रिस्तान में दफन किया गया था।

दोनों मृत नागरिकों के शवों को उनके परिजनों को सौंपने के साथ ही प्रशासन ने उनके परिवारों को कई हिदायतें भी दी हैं। इनमें दोनों को आज ही रात दफन करने के साथ ही गिनती के परिजनों को एकत्र होने की अनुमति दी गई है। हालांकि हालात को काबू करने के इरादों से प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात करने के साथ ही श्रीनगर के कई इलाकों में ‘अघोषित कर्फ्यू’ भी लागू कर दिया है।

दोनों नागरिकों को पुलिस ने आतंकियों का साथी बताते हुए शव सौंपने से इंकार कर दिया था। पर दो दिनों से उनके शवों को पाने के लिए उनके परिजनों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों को दुनिया भर से समर्थन मिला था। यही नहीं कई पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ ही कई राजनीतिक दलों के नेता भी विरोध में धरने पर बैठे थे। एक सूत्र के मुताबिक, हालात को और बिगड़ने से बचाने की खातिर प्रशासन ने ऐसा फैसला लिया है। जबकि दिन में उप राज्यपाल ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?