लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की सड़कों पर भूख से तड़पती दिखी हैदराबाद की महिला, बेटी का वायरल वीडियो देखने के बाद मां ने विदेशी मंत्री एस.जयशंकर से लगाई मदद की गुहार

By अंजली चौहान | Updated: July 26, 2023 13:52 IST

यह पत्र भारत राष्ट्र समिति के नेता खलीकुर रहमान द्वारा ट्विटर पर साझा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर सामने आया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका की सड़कों पर भुखमरी की हालत में दिखी भारतीय महिला मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका गई थी हैदराबाद की महिला मामले में एस जयशंकर से दखल देने की मांग

हैदराबाद: अमेरिका में यूं तो कई भारतीय युवा उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए हर साल जाते हैं। विदेशों में रह रहें छात्रों को अकेलेपन के कारण अवसाद घेर लेता है और उनकी स्थिति खराब हो जाती है।

ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला यूएस से सामने आया है जहां सड़कों पर एक भारतीय महिला को भूख से तड़पते हुए देखा जा सकता है। इस भारतीय महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला हैदराबाद की है। जिसका नाम सैयदा सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी है जो मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका गई थी। 

वैसे तो महिला अमेरिका उच्च शिक्षा ग्रहण करने गई थी लेकिन वहां जाकर उसका सामान चोरी हो गया और वह भुखमरी की कगार पर आ गई।

गौरतलब है कि शिकागो  की सड़कों पर लड़की पड़ी हुई है और वह अवसाद की शिकार है। इस घटना के सामने आने के बाद भारत में रह रहे महिला के परिवार ने भारतीय सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

महिला की मां ने एस जयशंकर से मांगी मदद 

जानकारी के मुताबिक, सैयदा की मां सैयदा वहाज फातिमा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने और उनकी बेटी को भारत वापस लाने की अपील की है। यह पत्र सोशल मीडिया पर तब सामने आया जब भारत राष्ट्र समिति के नेता खलीकुर रहमान ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया।

पत्र में, मां ने अपनी बेटी की आपबीती बताई है। उन्होंने लिखा है कि तेलंगाना के मौला अली की रहने वाली मेरी बेटी सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी अगस्त 2021 के दौरान डेट्रॉइट में ट्राइन यूनिवर्सिटी में मास्टर्स की पढ़ाई करने गई थी और अक्सर हमारे संपर्क में रहती थी।

मगर पिछले दो महीनों से वह मेरे संपर्क में नहीं है और हाल ही में हमें हैदराबाद के दो युवकों के माध्यम से पता चला कि मेरी बेटी अवसाद में है और किसी ने उसका सामान चुरा लिया है, जिससे वह भूखी रहने लगी है। मेरी बेटी को अमेरिका के शिकागो की सड़कों पर देखा गया।

महिला की मां का कहना है कि वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास और शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास से हस्तक्षेप करने और उनकी बेटी को वापस लाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मोहम्मद मिन्हाज अख्तर की मदद से उनकी बेटी का पता लगाया जा सका। 

टॅग्स :S JaishankarहैदराबादForeign Ministryhyderabad
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील