लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में 4 साल की बच्ची सहित दो नाबालिग के साथ हुआ रेप, एक आरोपी गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 22, 2021 14:53 IST

हैदराबाद में 4 साल की एक बच्ची के साथ पड़ोसी ने बलात्कार किया और उसे बहला-फुसलाकर घर ले गया और शोर मचाने के बाद उसे छोड़ दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसी ने बहला-फुसलाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्मजब लड़की चिल्लाने लगी तब उसे वापस जाने दिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हैदराबाद : हैदराबाद में दो मासूम बच्चियों के साथ रेप जैसी वारदात हुई है । तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दो अलग-अलग घटनाओं में 4 साल की बच्ची समेत दो नाबालिग लड़कियों से रेप किया गया है ।

रेप की पहली घटना 15 अक्टूबर को उस वक्त हुई जब 4 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी । उसके पड़ोसी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया ।

सहायक पुलिस आयुक्त बी गंगाधर के हवाले से कहा गया कि आरोपी पीड़िता का परिचित था और अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था । "अपराध 23 वर्षीय आरोपी के घर पर हुआ । जब लड़की शोर मचाने लगी तब उसने उसे जाने दिया । लड़की के परिवार को घर आने के बाद इस घटना का पता चला ।  परिवार लौट आया और गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज की । "

पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है । लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है । पुलिस ने बाद में आरोपी मोटर मैकेनिक को हिरासत में ले लिया ।

दूसरी घटना में दिहाड़ी का काम करने वाले प्रेमी ने शादी का झांसा देकर एक किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया । इस संबंध में मंगलवार को बंजारा हिल्स थाने में मामला दर्ज कराया गया । पीड़िता और आरोपी पिछले एक साल से दोस्त थे । पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।  

टॅग्स :हैदराबादरेपक्राइमतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब