लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद गैंगरेप आरोपियों के एनकाउंटर पर उमा भारती ने कहा- देश की लड़कियों के मन में कम होगा भय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 10:16 IST

27 नवंबर को हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक टोल प्लाजा के पास एक महिला पशु चिकित्सक के साथ चार आरोपियों ने दरिंदगी को अंजाम दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला पशु चिकित्सक की गैंगरेप के बाद जलाकर हत्या कर दी गई थी। शमशाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी ने कहा- आरोपियों ने असलहा छीनकर पुलिस पर गोली चला दी।

हैदराबाद के दिशा-रेप हत्याकांड के सभी चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर किया। इस बीच बीजेपी नेता उमा भारती ने लगातार कई ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि जिस घर की बेटी निर्दयता की शिकार होकर दुनिया से चली गई उस परिवार का दुःख कभी कम नहीं होगा किंतु उस बहन की आत्मा को शांति मिलेगी तथा भारत की अन्य लड़कियों के मन का भय कुछ कम होगा। जय तेलंगाना पुलिस।

उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि मैं अभी हिमालय उत्तराखंड में गंगा किनारे हूं, तेलंगाना में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ दुराचरण के बाद हत्या किए जाने की घटना से मैं बहुत दुखी एवं क्षुब्ध थी। किंतु अभी सवेरे मैंने समाचार सुना कि सीन रिक्रिएट करने के दरम्यान भागने की कोशिश में चारों अपराधी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए।

तेलंगाना पुलिस को किया अभिनंदन

उन्होंने कहा कि इस सदी के 19 वें साल में महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देने वाली यह सबसे बड़ी घटना है। इस घटना को अंजाम देने वाले सभी पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी अभिनंदन के पात्र हैं। मैं अब विश्वास कर सकती हूं कि दूसरे राज्यों के शासन में बैठे हुए लोग अपराधियों को तत्काल सबक सिखाने के रास्ते निकालेंगे।

जानिए किसने क्या कहा

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आम नागरिक के तौर पर वह खुश है कि आरोपियों के साथ वही हुआ जो सभी चाहते थे लेकिन यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए थी।

रेप पीड़िता की बहन ने सभी चारों आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने पर खुशी जताई और मीडिया से कहा कि इस काम से समाज को एक उदाहरण मिलेगा। आरोपियों को रिकॉर्ड टाइम में सजा मिली।

निर्भया की मां ने कहा कि आरोपियों को जो सजा दी गई है, उससे बड़ा इंसाफ नहीं हो सकता है। उन्होंने सभी चारों आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने पर कहा, ''यह जो सजा दी गई, इसे देखकर मैं बहुत खुश हूं, पुलिस महान कार्य किया है और मैं मांग करती हूं कि पुलिस जवानों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।''

टॅग्स :उमा भारतीहैदराबादगैंगरेपहैदराबाद रेप केसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब