लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद मामलाः बिरला ने कहा-किसी भी मां बेटी के साथ ऐसी घटनाओं की हम सभी एक स्वर में निंदा करते हैं

By भाषा | Updated: December 2, 2019 15:46 IST

लोकसभा अध्यक्ष ने हैदराबाद की घटना पर पूरे सदन की तरफ से दुख प्रकट करते हुए कहा कि सभी दलों के सदस्यों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं और अपराध हमें चिंतित भी करते हैं और आहत भी करते है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद मामले से आहत, ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो : लोस अध्यक्ष बिरला।सरकार ने देश के किसी भी राज्य में ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई करने से अवगत करवाया है।

हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और उसे जला कर मार डालने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए कठोर कानून बनाए गए हैं जिन पर सदन की सहमति से पुनर्विचार किया जा सकता है लेकिन ऐसी घटनाओं की पुनरावृति भी नहीं होना चाहिए।

लोकसभा अध्यक्ष ने हैदराबाद की घटना पर पूरे सदन की तरफ से दुख प्रकट करते हुए कहा कि सभी दलों के सदस्यों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं और अपराध हमें चिंतित भी करते हैं और आहत भी करते है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के किसी भी राज्य में ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई करने से अवगत करवाया है। ‘‘किसी भी मां बेटी के साथ ऐसी घटनाओं की हम सभी एक स्वर में निंदा करते हैं।’’ ओम बिरला ने कहा, ‘‘ सदन इस बात को लेकर चिंतित है कि ऐसी घटनाओं की किसी भी राज्य में पुनरावृति नहीं हो।

ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कठोर से कठोर कानून बनाए गए हैं। आवश्यकता होगी तो सदन की सहमति से इन कानूनों पर पुनर्विचार भी किया जाएगा लेकिन ऐसी घटनाओं की पुनरावृति भी नहीं होना चाहिए। ’’ इससे पहले कांग्रेस, भाजपा, तेलंगाना राष्ट्र समिति, वाईएसआरसीपी, बसपा और द्रमुक समेत विभिन्न दलों के सदस्यों ने हैदराबाद में पिछले सप्ताह एक महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना की निंदा की और ऐसे मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम सजा देने की मांग की। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रओम बिरलाहैदराबादरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम