पति ने की पत्नी को जान से मारने की कोशिश, पुलिस ने बचाया

By भाषा | Published: April 11, 2021 12:45 AM2021-04-11T00:45:29+5:302021-04-11T00:45:29+5:30

Husband tries to kill his wife, police saves | पति ने की पत्नी को जान से मारने की कोशिश, पुलिस ने बचाया

पति ने की पत्नी को जान से मारने की कोशिश, पुलिस ने बचाया

ठाणे, 10 अप्रैल ठाणे में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की लेकिन रास्ते से गुजर रहे लोगों की तत्परता की वजह से उसकी जान बच गई। महिला को मरा हुआ समझ पति ने उसे मुंबई-नासिक राजमार्ग पर फेंक दिया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर व्यस्त राजमार्ग के धमानगांव खंड वाले हिस्से में सड़क पर महिला पड़ी थी और उसके गले से खून बह रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को देखकर वाडा पुलिस चौकी को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भिवंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की पहचान रुखसाना पठान के रूप में हुई है। वह पति के साथ झगड़े के बाद अपने बच्चे के साथ माता-पिता के यहां रहती थी। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने कथित तौर पर अपने एक सहयोगी की मदद से उसके गले पर वार किया था।

पुलिस के मुताबिक उन दोनों ने महिला को मरा हुआ समझ राजमार्ग पर फेंक दिया था। अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Husband tries to kill his wife, police saves

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे