लाइव न्यूज़ :

शामली जिले में दहेज के लिए पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप

By भाषा | Updated: August 30, 2021 10:32 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दहेज को लेकर 30 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना चौसाना कस्बे में रविवार को हुई, जो झिंझाना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की पहचान यास्मीन के रूप में की गयी है, जिसकी शादी तीन साल पहले मोहसिन के साथ शादी हुई थी। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यास्मीन के गर्दन पर गला घोंटने के निशान हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि मोहसिन ने दहेज की वजह से उनकी बेटी की हत्या कर दी और पीड़िता के पिता की शिकायत पर मोहसिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो अभी फरार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीKota Factory Season 2: वापस आ रहे हैं सभी के प्‍यारे 'जीतू भैया'!

बॉलीवुड चुस्कीKota Factory Season 2: फिर से कोटा में लगने वाली है जीतू भैया की मजेदार क्लास, इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा कोटा फैक्ट्री का दूसरा सीजन

भारत‘कोटा फैक्टरी’ का दूसरा सीजन 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम