लाइव न्यूज़ :

हुसन लाल चन्नी के प्रधान सचिव नियुक्त

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 सितंबर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हुसन लाल को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दी।

चन्नी के पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह कदम उठाया गया है।

1995 बैच के आईएएस अधिकारी लाल, निवेश संवर्धन, उद्योग और वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के प्रधान सचिव का पद संभाल रहे थे। वह आईएएस अधिकारी तेजवीर सिंह की जगह लेंगे, जो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रमुख सचिव थे।

सूत्रों ने बताया कि एक अन्य आईएएस अधिकारी राहुल तिवारी को पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का प्रभार दिया गया है। 2000 बैच के अधिकारी तिवारी गुरकीरत किरपाल सिंह की जगह लेंगे।

तिवारी इससे पहले खाद्य और नागरिक आपूर्ति, रोजगार सृजन और प्रशिक्षण, पंजाब कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक, नशा रोधी अभियान के नोडल अधिकारी और गृह मामलों के सचिव थे।

तिवारी ने चन्नी के साथ तब काम किया था जब वे तकनीकी शिक्षा और रोजगार सृजन मंत्रालय संभाल रहे थे।

तेजवीर और गुरकीरत दोनों की तैनाती आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व परिवर्तन के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में फेरबदल की तैयारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब