लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में होने वाली बैठक में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को बुलावा, भारत ने OIC को दी हिदायत

By भाषा | Updated: March 17, 2022 20:35 IST

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को बुलाए जाने पर नाराजगी जताई है। ये बैठक अगले सप्ताह होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्दे'भारत-विरोधी गतिविधियों और आतंकवाद में संलिप्त रहने वालों को प्रोत्साहित न करे ओआईसी'विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- हम ऐसी गतिविधियों को बहुत गंभीरता से लेते हैं, ये देश की एकता को नष्ट करने का प्रयास है

नई दिल्ली: भारत ने अगले सप्ताह इस्लामाबाद में होने वाली इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में भाग लेने के लिये हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को आमंत्रित किये जाने को लेकर संगठन पर निशाना साधते हुए भारत इस तरह की गतिविधियों को बहुत गंभीरता से लेता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘ हम ओआईसी से उम्मीद करते हैं कि वह भारत-विरोधी गतिविधियों और आतंकवाद में संलिप्त रहने वालों को प्रोत्साहित न करे ।’’ ओआईसी की बैठक में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को आमंत्रित किये जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम इस तरह की गतिविधियों को बहुत गंभीरता से लेते हैं जो देश की एकता को नष्ट करने का प्रयास है और सम्प्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती हैं।

बागची ने कहा, ‘‘ यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ओआईसी विकास संबंधी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अपने एक सदस्य के राजनीतिक एजेंडे के अनुसार काम कर रहा है ।’’ प्रवक्ता ने पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ओआईसी महत्वपूर्ण विकास गतिविधियों पर ध्यान देने की बजाय एक सदस्य के राजनीतिक एजेंडे से मार्गदर्शित हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने बार बार ओआईसी से कहा है कि वह भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करने के लिये अपने मंच का इस्तेमाल निहित स्वार्थी तत्वों को प्रदान करने से बचे । ’’ बागची से उन खबरों के बारे में पूछा गया था जिसमें ओआईसी द्वारा आल पार्टी हुर्रियत कान्फ्रेंस को 25 एवं 23 मार्च को इस्लामाबाद में होने वाले उसकी बैठक में हिस्सा लेने के लिये आमंत्रित किया गया था।

टॅग्स :Hurriyat ConferencePakistan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?