लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर राख

By भाषा | Updated: January 31, 2021 20:47 IST

Open in App

भद्रवाह (जम्मू कश्मीर), 31 जनवरी जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में आग लगने से कैल के सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को केलर रेंज के घुरका खंड के कम्पार्टमेंट नंबर एक में आग लग गई और यह आग मालनाई गांव से प्रानू तक तीन किलोमीटर के क्षेत्र में फैल गई है।

अधिकारियों ने बताया कि आग अभी भी लगी हुई है और आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं।

हालांकि, स्थानीय स्वयंसेवकों ने आरोप लगाया कि वन विभाग जंगल की आग को बुझाने में विफल रहा, जिससे विभिन्न जड़ी-बूटियों की झाड़ियों के अलावा सैकड़ों कैल के पेड़ और छोटे पौधे जल गए।

भद्रवाह के संभागीय वन अधिकारी चंदर शाकेर ने संपर्क करने पर कहा कि कर्मियों का एक दल आग बुझाने के काम में लगा हुआ है और उसने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है।

हालांकि, वन संरक्षण बल के एक क्षेत्र कर्मचारी ने कहा, "आग एक बड़े वन क्षेत्र में फैल गई है और हम इसे नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "केवल तीन व्यक्तियों के लिए तीन किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करना व्यावहारिक रूप से असंभव है।"

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने और कर्मियों को बुलाने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कई फोन किए लेकिन कोई भी उनके सहयोग के लिए अभी तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने आग बुझाने में स्थानीय स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?