लाइव न्यूज़ :

Howrah-CSMT Express derailment: कई ट्रेनें रद्द की गईं, कई के मार्ग बदले गए, कई को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 30, 2024 09:41 IST

झारखंड के चक्रधरपुर के पास मंगलवार (30 जुलाई) की सुबह हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के 18 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कई अन्य को डायवर्ट किया गया और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और कई यात्री घायल हो गए। 

Open in App

Howrah-CSMT Express derailment: झारखंड के चक्रधरपुर के पास मंगलवार (30 जुलाई) की सुबह हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के 18 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कई अन्य को डायवर्ट किया गया और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और कई यात्री घायल हो गए। 

हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत राजखरसावां और बड़ाबाम्बो स्टेशनों के बीच सुबह 3.45 बजे पटरी से उतर गई। 

रद्द की गई ट्रेनों की सूची:

22861 हावड़ा-कंटाबाजी एक्सप्रेस

08015/18019 खड़गपुर-धनबाद एक्सप्रेस

12021/12022 हावड़ा-बारबिल एक्सप्रेस

शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनों की सूची:

18114 बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस को राउरकेला में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.

18190 एर्नाकुलम-टाटा एक्सप्रेस को चक्रधरपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.

18011 हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस को आगरा में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.

रेलवे ने यात्रियों को दुर्घटनास्थल से ले जाने के लिए विशेष व्यवस्था की है, जिसमें कोचिंग रेक और बसें शामिल हैं।

दुर्घटना कैसे हुई? 

दो दिन पहले इसी सेक्शन पर मालगाड़ियां पटरी से उतर गई थीं। आज दूसरे ट्रैक पर आ रही पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरे वैगनों से टकरा गई। नतीजा यह हुआ कि हावड़ा-मुंबई मेल के कई डिब्बे भी पटरी से उतर गए। हादसा हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन पर चक्रधरपुर के करीब पोल नंबर 219 के पास हुआ। हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है और दुर्घटना से किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

मंत्रालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मंगलवार को झारखंड के चक्रधरपुर के पास हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस (12810) के पटरी से उतरने के बाद रेल मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

टाटानगर: 06572290324

चक्रधरपुर: 06587238072

राउरकेला: 06612501072, 06612500244

हावड़ा: 9433357920, 03326382217

रांची: 0651-27-87115

एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920

एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427

केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764

सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993

पी एंड टी 022-22694040

मुंबई: 022-22694040

नागपुर: 7757912790

टॅग्स :हावड़ाभारतीय रेलझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप