लाइव न्यूज़ :

गाय के गोबर से दीये और मूर्तियां बनाने की अनूठी पहल शुरू, दीपावली पर घर होंगे रोशन

By भाषा | Updated: October 4, 2020 16:14 IST

कथीरिया ने बताया, "विदेशों में लोगों ने गाय के गोबर से बने उत्पाद खरीदने में रुचि दिखाई है। जहां यह कदम गायों की रक्षा करके उन्हें उपयोगी बनाने में मदद करेगा, वहीं वह बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराएगा।"

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने गाय के गोबर से दीये और मूर्तियां बनाने की अनूठी पहल शुरू की है।दीपावली के मौके पर लोग चीन से आयातित दीपों की जगह इन दीपकों से अपने घरों को जगमगा सकेंगे।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने गाय के गोबर से दीये और मूर्तियां बनाने की अनूठी पहल शुरू की है, जिससे दूध न देने वाली गायों के संरक्षण में भी मद्द मिलेगी तथा दीपावली के मौके पर लोग चीन से आयातित दीपों की जगह इन दीपकों से अपने घरों को जगमगा सकेंगे। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया ने बताया, "गुजरात में गाय के गोबर से बड़े पैमाने पर मशीनों व सांचों के जरिए दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, शुभ-लाभ सरीखे प्रतीक व चाभी के गुच्छे तैयार किए गए हैं, जिन्हें जल्दी ही राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।"उन्होंने कहा, " इससे गौरक्षा व गाय के कल्याण तथा विकास को बढ़ावा मिलेगा। अब तक हमारे देश में लोग दुधारू (दूध देने वाली) गाय के संरक्षण की बातें करते आए हैं। मगर इस कोशिश से दूध न देने वाली बूढ़ी व दूसरी तमाम गायों के गोबर का भी सदुपयोग किया जा सकता है।"

कथीरिया ने बताया, "विदेशों में लोगों ने गाय के गोबर से बने उत्पाद खरीदने में रुचि दिखाई है।" उन्होंने बताया, "जहां यह कदम गायों की रक्षा करके उन्हें उपयोगी बनाने में मदद करेगा, वहीं वह बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराएगा।"

आयोग के अध्यक्ष ने यह भी कहा, "इसका धर्म या संगठन से कुछ लेना-देना नहीं है, बल्कि यह तो लोगों की आय बढ़ाने वाला एक अहम कदम है।" दीपावली का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाना है। केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में कामधेनु आयोग के गठन को मंजूरी दी थी और कथीरिया को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया था। यह आयोग पशु विकास के कार्यक्रमों को दिशा देने का काम करता है। 

टॅग्स :दिवालीगाय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: गाय के साथ बलात्कार, लोगों का फूटा गुस्सा, आरोपी की दुकानों और वाहन में लगाई आग

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब