लाइव न्यूज़ :

सपा, कांग्रेस सदस्यों की नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही अस्सी मिनट के लिये स्थगित

By भाषा | Updated: August 18, 2021 12:48 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसूत्र सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही मंहगाई के कारण सपा और कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुये अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। जिस कारण अध्यक्ष ने पहले 40 मिनट के लिये सदन की कार्यवाही स्थगित की लेकिन नारेबाजी जारी रहने के कारण इसे 40 मिनट के लिये और बढ़ाकर बारह बजकर बीस मिनट तक के लिये स्थगित कर दिया गया। बुधवार को सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने मंहगाई के मुद्दे पर अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी शुरू कर दी। नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि मंहगाई चरम पर है, खाद्य सामग्री, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। चौधरी के इतना कहते ही सपा के सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। कांग्रेस के सदस्य भी वहां आकर नारेबाजी करने लगे । विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि मंहगाई का राज्य सरकार से कोई संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आप लोगों का रंगारंग कार्यक्रम हो गया तो सदन चलने दे”। विपक्षी सदस्य हालांकि नारेबाजी करते रहे। इसके बाद दीक्षित ने ग्यारह बज कर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिये स्थगित कर दी। बाद में इसे 40 मिनट के लिये और बढ़ाकर बारह बजकर बीस मिनट तक के लिये स्थगित कर दिया गया।उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू हुआ हैं और यह 24 अगस्त तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस