लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में सिलेंडर विस्फोट के बाद गिरा घर, एक महिला की मौत, 3 दबे

By अनिल शर्मा | Updated: December 16, 2022 11:50 IST

वाराणसी के जिलाधिकारी (डीएम) एस राजलिंगम ने कहा, जोरदार धमाका हुआ। पड़ोसियों ने देखा तो घर की छत गायब थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देचार कमरों का घर था, दो कमरों की छत गिरने से चार लोग दब गए थेः वाराणसी डीएमपुलिस ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे मकान में जोरदार धमाका हुआ और कमरों की दीवारें और छत भरभराकर गिर गए।

वाराणसी: दशाश्वमेध के जंगमबाड़ी इलाके में एक कथित सिलेंडर विस्फोट के कारण ढह गए एक घर के नीचे एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग दब गए। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान बेबी वर्मा के रूप में हुई है।

वाराणसी के जिलाधिकारी (डीएम) एस राजलिंगम ने कहा, "चार कमरों का घर था, दो कमरों की छत गिरने से चार लोग दब गए थे। गिरने से बेबी वर्मा नाम की महिला की मौत हो गई।"  राजलिंगम ने कहा कि जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा, ''सुबह करीब सवा नौ बजे मकान में जोरदार धमाका हुआ और कमरों की दीवारें और छत भरभराकर गिर गए। जब आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी तो वे घर से बाहर निकल आए।'' पड़ोसियों ने देखा तो घर की छत गायब थी। पता चला कि परिवार के लोग मलबे में दब गए हैं। इसके बाद लोगों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचित किया।"

 

टॅग्स :वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'