लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सदर बाजार में मकान ढहा, मलबे में दबे पांच लोगों को बचाया गया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार की सुबह एक मकान ढह गया, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने मलबे में दबे पांच लोगों को निकाला। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि अब तक पांच लोगों को बचाया गया है, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान अपराह्न 2.31 बजे तक चला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में मामूली रूप से घायल नसीम (30) और उसकी मां जरीमा (60) को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना के बारे में ट्वीट किया और चिंता जताई।

उन्होंने कहा, ''सदर बाजार इलाके में एक रिहायशी इमारत के ढहने से बेहद फिक्रमंद हूं। बचाव एवं चिकित्सकीय टीम तथा जिला प्रशासन मौके पर है। बचाव अभियान चल रहा है और मैं लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूं।''

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की।

जयप्रकाश ने कहा, ''मैंने राहत कार्य शुरू करने और घायलों एवं स्थानीय लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं।''

उन्होंने अधिकारियों को पुरानी इमारतों का सर्वेक्षण भी करने को कहा है, जिनकी मरम्मत कराए जाने की जरूरत है या जो रहने के लिहाज से खतरनाक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?