लाइव न्यूज़ :

सिक्किम सेक्टर में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हॉटलाइन स्थापित

By भाषा | Updated: August 1, 2021 23:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विश्वास बहाली को और मजबूत करने के लिये उत्तर सिक्किम सेक्टर में दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक हॉटलाइन स्थापित की गयी है ताकि किसी मसले को सुलझाने के लिये दोनों सेनाओं के स्थानीय कमांडर आपस में सीधे बातचीत कर सकें। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि यह हॉटलाइन उत्तर सिक्किम के कांग्रा ला में भारतीय सेना और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खम्पा द्जोंग में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच स्थापित की गयी है। इससे एक दिन पहले दोनों सेनाओं के बीच नौ घंटे तक बैठक चली थी ।

सेना ने कहा कि इस हॉटलाइन का उद्देश्य ‘‘सीमा पर विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण संबंधों की भावना’’ को आगे बढ़ाना है। इसने यह भी कहा है कि दोनों सेनाओं के बीच हॉटलाइन सेवा एक अगस्त को शुरू हुयी है और इत्तेफाक से इसी दिन पीएलए दिवस मनाया जाता है।

सेना ने बताया कि इस हॉटलाइन की शुरूआत के मौके पर दोनों तरफ के ग्राउंड कमांडर मौजूद थे और आपसी भाईचारे और दोस्ती के संदेशों का आदान प्रदान किया गया।

सेना ने बयान में कहा, ‘‘उत्तर सिक्किम के कांग्रा ला में भारतीय सेना एवं तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खम्पा द्जोंग के पीएलए के बीच हॉटलाइन स्थापित की गयी है जिसका उद्देश्य सीमा पर विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण संबंधों की भावना को आगे बढ़ाना है।’’

सेना ने कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच ग्राउंड कमांडर स्तर पर बातचीत के लिये पूर्वी लद्दाख एवं अरूणाचल प्रदेश सेक्टरों में बेहतर तंत्र स्थापित है।

अधिकारियों ने बताया कि हॉटलाइन की स्थापना के बाद ग्राउंड कमांडर अब सीधे बाचतीत करने तथा मतभेदों का समाधान करने में सक्षम होंगे। पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच दोनों सेनाओं के बीच इस हॉटलाइन की स्थापना हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है