लाइव न्यूज़ :

बिहार: अस्पताल ने नहीं करवाई एंबुलेंस उपलब्ध, पिता ने बेटी का शव कंधे पर लादकर रेवले स्टेशन पहुंचाया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2018 19:38 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाझा रेफरल अस्पताल से तेजु मोहली लाश को लेकर झाझा रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से एक पैसेंजर ट्रेन पर चढ़कर टेलवा आए।

Open in App

बिहार में स्वास्थ्य विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के सिमुलतला थानाक्षेत्र स्थित टेलवा पंचायत के गादीटेलवा का है। जहां एंबुलेंस नहीं मिलने पर एक पिता 12 वर्ष की बच्ची की लाश कांधे पर डालकर रेलवे स्टेशन पहुंचा। जमुई के झाझा रेफरल अस्पताल प्रबंधन की अमानवीयता उस समय सामने आई जब इलाज के दौरान नाबालिग बच्ची की मौत के बाद लाश को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कराई गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाझा रेफरल अस्पताल से तेजु मोहली लाश को लेकर झाझा रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से एक पैसेंजर ट्रेन पर चढ़कर टेलवा आए। पैसे नहीं होने की वजह से टेलवा स्टेशन पर उतरने के बाद वह बेटी की लाश को लेकर रविवार की सुबह पंचायत के मुखिया के घर पर गए। मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत उसे तीन हजार रुपए दिए। पैसे मिलने के बाद पुन: तेजू मोहली बेटी की लाश को कंधे पर उठाकर घर पहुंचा। 

बताया जाता है कि गादी टेलवा निवासी तेजु मोहली की 12 वर्षीय बेटी बबिता कुमारी 10-12 दिनों से बीमार चल रही थी। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज करने के बाद जब स्थिति नहीं सुधरी तो शनिवार को बेहतर इलाज के लिए बबीता को रेफर अस्पताल झाझा लाया। तेजु का आरोप है कि झाझा रेफर अस्पताल में उसकी बेटी की कोई सुध नहीं ली गई। घंटों बाद जैसे-तैसे कुछ दवा दी गई। अंतत: बच्ची की मौत शनिवार की देर रात हो गई। इस बाबत झाझा रेफर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सदाब हुसैन ने कहा कि बच्ची का उपचार किया गया। दवाएं भी दी गई, लेकिन बच्ची के पिता बच्ची को लेकर कहां चले गए पता ही नहीं चला। 

जिला स्वास्थ्य प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल ने कहा कि अस्पताल में किसी की मौत होने जाने पर शव को घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी अस्पताल प्रशासन की होती है। वहीं सीएस जमुई श्याम मोहन दास कहते हैं की घटना की जांच की जायेगी। 

जमुई के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है सिविल सर्जन से बात कर पूरे मामले की जानकारी ले लेते हैं। मामला गंभीर है यदि इसमें किसी स्तर से लापरवाही की गई है तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया